Skip to main content

मुंडेरवा में 5000 टीसीडी पेराई क्षमता की नई चीनी मिल एवं 27 मेगावॉट को-जनरेशन प्लांट का लोकार्पण


मुंडेरवा में 5000 टीसीडी पेराई क्षमता की नई चीनी मिल एवं 27 मेगावॉट को-जनरेशन प्लांट का लोकार्पण


21 नवंबर, बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने केवल शिलान्यास करना सीखा था, हमने शिलान्यास और उद्घाटन दोनों करना सीखा है। एक तरफ मुंडेरवा में बीस साल से बंद चीनी मिल को शुरु किया गया तो दूसरी तरफ प्रदेश में नौजवानों के लिए 49 हजार भर्तियों के रिजल्ट को भी खोलकर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश के नौजवानों को नौकरी देने का काम कर रही है। मुंडेरवा चीनी मिल का चालू होना यहां के लोगों के लिए एक सपने के पूरा होने जैसा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बातें गुरुवार को मुंडेरवा में 5000 टीसीडी पेराई क्षमता की नई चीनी मिल एवं 27 मेगावॉट को-जनरेशन प्लांट का लोकार्पण के दौरान कहीं।


मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुंडेरवा चीनी मिल 20 साल पहले बंद हुई थी, इस दौरान किसानों को आंदोलन करना पड़ा था। आज चीनी मिल शुरू होने पर मैं आपको बधाई देता हूं। सीएम ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने जनता को 'वोटबैंक' समझ रखा था, हमने जनता को 'जनार्दन' बनाया। सपा, बसपा, कांग्रेस की नीयत में खोट था। हमारी नीयत में खोट नहीं था, हमारी नीयत साफ है। हमने किसानों, जनता, छात्रों और महिलाओं के साथ खिलवाड़ नहीं किया।


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार में नौजवानों की भर्ती पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की गई। वहीं पिछली सरकारों में भर्तियों के दौरान अलग-अलग जिलों में लोग वसूली के अभियान पर निकल पड़ते थे। उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस, बसपा सभी को केंद्र और प्रदेश में सत्ता प्राप्त हुई थी, लेकिन किसी ने भी नौजवानों और किसानों के बारे में नहीं सोचा। मुंडेरवा चीनी मिल अब प्रतिदिन 50 हजार कुंतल गन्ने की पेराई करेगी। पहले चीनी मिल को पॉवर कॉरपोरेशन पर निर्भर रहना पड़ता था। जब वो बिजली देगी तब चीनी मिल चलेगी। लेकिन अब चीनी मिल स्वयं बिजली पैदा करेगी। मुंडेरवा चीनी मिल 27 मेगावाट बिजली पैदा करेगी। 3 से 4 मेगावाट बिजली की खपत यहां होगी और शेष बिजली बेची जाएगी। यानि 30 करोड़ रुपये सालाना उससे भी कमाई होगी। एक नई सोच के साथ, एक नए विश्वास के साथ हम सबका साथ और सबका विकास की तरफ आगे बढ़ रहे हैं।



मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 116 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम भी हुआ है। बस्ती में मेडिकल कॉलेज खुल चुका है। पहले चरण का प्रवेश और ओपीडी भी शुरु हो चुकी है। 1947 से 2016 तक उत्तर प्रदेश में कुल 12 मेडिकल कॉलेज खुले थे। 2017-2020 तक उत्तर प्रदेश सरकार यहां 15 मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर रही है। इसके साथ ही 14 नए मेडिकल कॉलेजों का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने चीनी मिले बंद कराई थी। 12 वर्ष में पूर्वांचल की 12 चीनी मिलों समेत उत्तर प्रदेश की 29 चीनी मिलों को बंद किया गया था। हमारी सरकार ने ढाई साल में बंद पड़ी चीनी मिलों को चलाने का कार्य किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अब तक गन्ना किसानों का बकाया 76 हजार करोड़ का भुगतान कराया। हम गन्ना किसानों का शोषण नहीं होने देंगे। शोषण करने वाली चीनी मिलों की कुर्की कर किसानों का भुगतान कराया जाएगा। एक वो थे जो किसानों पर गोली चलाते थे। एक भाजपा सरकार है जो किसानों के हित के लिए योजनाओं को लेकर आई है। हमने किसानों, जनता, छात्रों और महिलाओं के साथ खिलवाड़ नहीं किया। हमारी सरकार किसानों, व्यापारियों के विकास के लिए देश में अलख जगाने का काम कर रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने 370 को हटा कर कश्मीर से आतंकवाद का सफाया किया है। सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि से संबंधित मामले में 535 वर्षों की पीड़ा को 45 मिनट में समाप्त कर दिया। ये लोकतंत्र की और न्य़ाय पालिका की ताकत है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष सिद्धार्थनगर की चीनी मिली का शुभांरभ करेंगे। बस्ती के बाद सिद्धार्थ नगर में मेडिकल कालेज खोलेंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही सुपर मेडिकल फैसिलिटी मुहैया होगी। प्रदेश में तीन जनपदों के बीच एक मेडिकल कॉलेज होगा। हमने जोड़ने के लिए तमाम कार्य किए हैं।


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या से राम जानकी मार्ग को पूरा किया जा रहा है। अय़ोध्या से जनकपुरी की कनेक्टिविटी होगी। जानकी मार्क बनेगा, तीन से चार घंटे में अयोध्या की दूरी पूरी होगी। अयोध्या में बड़ा एयरपोर्ट बनाएंगे। जुड़ने की प्रक्रिया और अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। नकारात्मक सोच वालों ने सब कुछ बंद कराया, सकारात्मक सोच से हम चालू कराएंगे। विकास की सकारात्मक सोच ही जीवन में खुशहाली ला सकती है।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।