Skip to main content

आभा अनन्त 'वन्यजीव द्रोणाचार्य अवार्ड' से सम्मानित


 


वयक्तित्व 


लखनऊ, 15 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या आभा अनन्त को इण्डियन सेन्टर फॉर वाइल्डलाइफ एण्ड इन्वायर्नमेन्टल स्टडीज इन साउथ एशिया रीजन (आई. सी.डब्ल्यू.ई.एस.एस.ए.आर) द्वारा 'वन्यजीव द्रोणाचार्य अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। अनन्त यह सम्मान पर्यावरण एवं वन्यजीवन के संरक्षण हेतु छात्रों को प्रोत्साहित करने, उन्हें जागरूक बनाने एवं उनका मार्गदर्शन करने हेत प्रदान किया गया है। सी.एम.एस. के मख्य जनसम्पर्क अधिकारी शर्मा ने बताया कि अनन्त छात्रों को विषय सम्बन्धी जानकारियों के इतर विभिन्न सामाजिक कार्यों हेतु प्रेरित करने में लगातार अग्रणी भूमिका निभा रही हैं एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति छात्रों को जागरूक कर रही हैं। इसके साथ ही, अनन्त छात्रों को पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण के प्रति उपयोगी सुझाव देने के साथ ही प्रकृति प्रदत्त संसाधनों के विवेकपूर्ण इस्तेमाल पर भी मार्गदर्शन प्रदान कर रहीं है एवं इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्रों में पर्यावरण संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति अभूतपूर्व उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ है एवं सामाजिक उत्थान में सी.एम.एस. छात्र अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।


मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। सी.एम.एस. का मानना है कि प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं और इनका इस्तेमान बहुत ही विवेकपूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए। इसी उद्देश्य हेतु सी.एम.एस. प्रधानाचार्याएं व शिक्षक-शिक्षिकाएं छात्रों को पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण की महत्ता व अनिवार्यता से अवगत कराते हैं, साथ ही उनमें हरी-भरी प्रदूषण मुक्त धरती के प्रति ललक व आत्मविश्वास भी जगाते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।