Skip to main content

मुख्यमंत्री ने जनपद बलरामपुर में कोविड-19 के सम्बन्ध में किए जा रहे कार्यों सहित विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की


मुख्यमंत्री ने जनपद बलरामपुर में कोविड-19 के सम्बन्ध में किए जा रहे कार्यों सहित विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की



  • जनपद में एल-2 हाॅस्पिटल को कार्यशील किए जाने के निर्देश

  • खाद्यान्न वितरण के दौरान सभी को राशन मिले और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे

  • कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति मास्क अवश्य पहने, मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाए

  • जनपद बलरामपुर की नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जाए

  • 01 जुलाई, 2020 से शुरू हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य तथा अन्य सम्बन्धित विभागों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाए

  • के0जी0एम0यू0 के प्रस्तावित सैटेलाइट सेण्टर, सरयू नहर परियोजना व थारू जनजाति सांस्कृतिक केन्द्र के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा

  • मुख्यमंत्री द्वारा संयुक्त हाॅस्पिटल, बलरामपुर का औचक निरीक्षण


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद बलरामपुर में कोविड-19 के सम्बन्ध में किए जा रहे कार्यों सहित विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने जनपद में एल-2 हाॅस्पिटल को कार्यशील किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण के दौरान सभी को राशन मिले और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। प्रदेश में आए श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की कार्यवाही तेजी से की जाए।


मुख्यमंत्री जी ने कोविड-19 की रोकथाम के सम्बन्ध में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु पुलिस व प्रशासन द्वारा इंफोर्समेण्ट की कार्यवाही की जाए। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति मास्क अवश्य पहने, मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाए। दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों पर निर्धारित संख्या में ही व्यक्ति बैठें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट अभी टला नहीं है। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने ऐसे समस्त स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग आते हों।


मुख्यमंत्री जी ने जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद बलरामपुर की नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जाए। जनपद में किसी भी माफिया को पनपने न दिया जाए। माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए, उनकी सम्पत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाए।


मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ राहत बचाव कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने 01 जुलाई, 2020 से शुरू हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य तथा अन्य सम्बन्धित विभागों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाए। जे0ई0 प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को इसका टीका लगवाया जाए। उन्होंने कहा कि जुलाई, 2020 के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में यह सुनिश्चित किया जाए कि इस कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाए।


मुख्यमंत्री जी ने जनपद में के0जी0एम0यू0 के प्रस्तावित सैटेलाइट सेण्टर, सरयू नहर परियोजना व थारू जनजाति सांस्कृतिक केन्द्र के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने थारू जनजाति के विकास के लिए संचालित योजनाओं का लाभ थारू जनजाति के लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यटन विकास की सम्भावनाओं को तलाशा जाए।


मुख्यमंत्री जी ने आयुष्मान भारत योजना, गन्ना भुगतान, खाद्यान्न वितरण, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना, छात्रवृत्ति योजना, विद्युत आपूर्ति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, एक जनपद-एक उत्पाद योजना की भी समीक्षा की। इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री जी ने संयुक्त हाॅस्पिटल, बलरामपुर का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम