Skip to main content

जब बड़ी होंगी आशाएं तभी पूरे होंगे सपने


जब बड़ी होंगी आशाएं तभी पूरे होंगे सपने
बदलाव की कहानियों को ब्रेकथ्रू ने दिलाई आवाज़


सावी न्यूज़ लखनऊ। लड़कियों के बारे में हम जब भी सोचते है तो क्यों छोटी- छोटी तादात में सोचते हैं,18 साल की उम्र में शादी क्यों हमारी बच्चियों के लिए गोल पोस्ट बन जाता है? इस पर हम सब को सोचने की जरूरत है। अब सपनों को छोटा करने और उम्मीदों को कम करने का वक्त चला गया अब समय है बड़ी सी आशा का, अनंत उम्मीदों का, जो हमने देखा है इन किशोरियों और किशोरों के लिए। हम चाहते हैं, वह भी बड़े सपने देखे और उनको पूरा करने के लिए काम करें यह कहना है ब्रेकथ्रू की सीईओ और कार्यकारी अध्यक्ष सोहिनी भट्टाचार्य का, वह बड़ी सी आशा-सपनों की कोई सीमा नहीं कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थी। कार्यक्रम का आयोजन महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली स्वयंसेवी संस्था ब्रेकथ्रू द्वारा किया गया था। संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षाग्रह में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारा आज हो या कल वह तभी बेहतर होगा जब हम किशोरियों और किशोरों को बेहतर शिक्षा स्वास्थ्य के साथ ही आगे बढ़ने के लिए समान अवसर देंगे। उन्होंने आगे कहा हमें उनको बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करना होगा और उनका साथ देना होगा, यकीन मानिए आप उनका भरोसा कीजिए कि वह आपका विश्वास नहीं तोड़ेंगे। इस अवसर पर ब्रेकथ्रू की स्टेट हेड कृति प्रकाश ने कहा कि कई सालों से ब्रेकथ्रू किशोरियों और किशोरों के सर्वागीण विकास के लिए काम कर रहा है हम डेढ़ लाख किशोर-किशोरियों तक जहां सीधे पहुंचे हैं वही कुल चार लाख किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य,शिक्षा और उनके अधिकारों के मुद्दे पर उनको अपने साथ जोड़ा है उम्मीद करते हैं की यह किशोरियां और किशोर आगे चलकर एक बेहतर समाज बनाएंगे।


बदलाव की कहानियों को अभिनेता,पत्रकार,लेखकों और रेडियो जॉकी ने दी अपनी आवाज


इस अवसर पर बदलाव की 12 कहानियों को भी स्टोरी टेलिंग के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा गया जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के प्रमुख डॉ मुकुल श्रीवास्तव, अभिनेता संदीप यादव, एक एफएम चैनल के रेडियो जॉकी और प्रोग्रामिंग हेड प्रतीक, अभिनेत्री श्रेया, कॉपी राइटर प्रवीण शामिल थे। 


किशोरियों और किशोरों ने अधिकारियों संग की चर्चा, पेश की अपनी मांग


इस अवसर पर किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य ,शिक्षा और अधिकार के मुद्दे  पर प्रशासनिक और संबंधित विभागों के प्रमुख वा किशोर किशोरियों के बीच एक संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें किशोर किशोरियों ने अपने मुद्दों को सबके सामने रखा और  डेढ़ लाख किशोर किशोरियों की तरफ से 8 सूत्री मांग पत्र भी संबंधित लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया। जिसमें किशोर किशोरियों के लिए स्पष्ट नीति बनाने आयु प्रमाण पत्र जारी करने के नियमों को प्रभावी तरीके से पालन कराने, विद्यालयों के रास्ते सुरक्षित बनाने, पुलिस को संवेदनशील करने,विद्यालयों में   स्वच्छ शौचालयों के साथ पीने योग्य पानी और माध्यमिक कक्षाओं तक यानी 6 से 18 आयु वर्ग के किशोर- किशोरियों के लिए निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान शामिल था। इस चर्चा में किशोर-किशोरियों के प्रतिनिधि के रूप में तारों की टोली के सदस्य रिंकी, संध्या,श्वेता, पिंकी, अनीता, मनीषा और शिवानी मौजूद रहे, वहीँ इस परिचर्चा में डब्लू सी डी के संयुक्त निदेशक चाइल्ड प्रोटेक्शन पुनीत,आरकेएसके के जीएम मनोज,१८१ हेल्पलाइन से श्वेता ,चाइल्ड लाइन से संगीता,एस सी ई आर टी से अजय और डी आई जी कारागार लव कुमार ने सवालों का जवाब दिया इस दौरान किशोर किशोरियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया है साथ ही किशोर किशोरियों के मुद्दे पर कथक नृत्य की भी प्रस्तुति भी दी गई।कार्यक्रम के दौरान 600 सेनेटरी नैपकिन किशोरियों को बांटी गई। 


इस अवसर पर महिला व बाल विकास विभाग, एनएचएम (आरकेएसके) चाइल्ड लाइन, बेसिक शिक्षा विभाग, एक्शन एड, एससीईआरटी , एमिटी विश्वविद्यालय, फिया, ममता, यूनिसेफ, महिला सामाख्या,एस फाउंडेशन,विज्ञान फाउंडेशन, मिलान, केयर, सेव द चिल्ड्रेन, आक्सफैम, प्रतिनिधि, वर्ल्ड विजन,सहित तमाम स्वयंसेवी संस्थाओं सहित सिद्धार्थनगर नगर से एसइएस, महाराजगंज से सृष्टि संस्थान, जौनपुर से जेवीएस, गाजीपुर से जीवीएस और बनारस से एसएसएस संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


ब्रेकथ्रू के बारे में –


ब्रेकथ्रू एक स्वंयसेवी संस्था है जो महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने के लिए काम करती है। कला,मीडिया,लोकप्रिय संस्कृति और सामुदायिक भागेदारी से हम लोगों को एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं,जिसमें हर कोई सम्मान,समानता और न्याय के साथ रह सके। हम मल्टीमीडिया अभियानों के माध्यम से महिला अधिकारों से जुडें मुद्दों को मुख्य धारा में लाकर इसे देश भर के समुदाय और व्यक्तियों के लिए प्रासंगिक बना रहे हैं। साथ ही हम युवाओं, सरकारी अधिकारियों और सामुदायिक समूहों को प्रशिक्षण भी देते हैं, जिससे एक नई ब्रेकथ्रू जेनरेशन सामने आए और जो अपने आस-पास की दुनिया में बदलाव ला सके।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते ...

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।