Skip to main content

 मृतक आश्रितों को एक-एक लाख रूपए और घायलों को 50-50 हजार रूपए समाजवादी पार्टी की ओर से दिए जाने की घोषणा


सोनभद्र की दर्दनाक घटना पर दुःख जताया


मृतक आश्रितों को एक-एक लाख रूपए और घायलों को 50-50 हजार रूपए समाजवादी पार्टी की ओर से दिए जाने की घोषणा की  


सावी न्यूज़ लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय लखनऊ में अखिल भारतीय गोंड समाज के सैकड़ों लोगों को सम्बोधित करते हुए सोनभद्र की दर्दनाक घटना पर दुःख जताया जिसमें 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने मृतक आश्रितों को एक-एक लाख रूपए और घायलों को 50-50 हजार रूपए समाजवादी पार्टी की ओर से दिए जाने की घोषणा की। 
      अखिलेश यादव ने कहा कि शोषण और अन्याय के विरूद्ध जनता की लड़ाई में समाजवादी कभी पीछे नहीं रहते हैं। आदिवासी समाज के सम्मान की लड़ाई में समाजवादी पार्टी साथ रहेगी। भाजपा ने पिछड़ों-आदिवासियों के साथ अत्याचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आजाद भारत में इतने जुल्म की आशा नहीं थी। 
      यादव ने कहा कि गोंड समाज व्यवस्था की शिकार है। यह समाज सताया हुआ है। आदिवासियों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। सामाजिक न्याय को जमीन पर उतारने के लिए आवश्यक है कि सबकी गिनती हो। उसी आधार पर जातियों को हक और सम्मान मिलना चाहिए। 
       अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा एवं अनु0जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री व्यासजी गोंड ने मांग की कि सोनभद्र काण्ड के मृतक परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। जिन जमींनों पर आदिवासी परिवार सैकड़ों वर्षों से काबिज हैं उनके नाम राजस्व रिकार्ड कायम किया जाए तथा जिनके फर्जी इन्द्राज हुए है उन्हें निरस्त किया जाए। कार्यक्रम का संचालन राजेश गोंड ने किया। 
       लल्लन प्रसाद गोंड द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव में कहा गया है कि अनुसूचित जाति/जनजातियों की सूची में 15 जातियां होने से उनकी जनसंख्या में भारी वृद्धि को देखते हुए उनके कोटे में कटौती न हो, गोंड, धुरिया जाति को 13 जनपदों में अनु0जनजाति और शेष जनपदों में अनु0जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाए। इन जातियों के विकास पर ध्यान दिया जाए। 
       एक स्वर में आज संकल्प लिया गया कि भाजपा सरकार को गोंड और आदिवासी पूरी ताकत लगाकर हटाएंगे। गोंड और आदिवासी समाज को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पूरा भरोसा है। गोंड आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने श्री अखिलेश यादव को भावी मुख्यमंत्री कहकर सम्बोधित किया और कहा कि सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। इस परिणाम की प्राप्ति के लिए वे दिनरात एक कर देंगे।
        इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विधानसभा श्री रामगोविन्द चौधरी, नेता विरोधी दल विधान परिषद श्री अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री श्री घूराराम, पूर्णमासी देहाती पूर्व विधायक, जनार्दन गोंड, भरत लाल, रमेश चंद्र, वासुदेव कोल, शीला गोंड, संतलाल, राजमंगल, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम