Skip to main content

किशोरी मेले में किशोर-किशोरियों ने शिक्षा,स्वास्थ्य और अधिकारों के मुद्दे पर करी चर्चा

किशोरी मेले में किशोर-किशोरियों ने शिक्षा,स्वास्थ्य और अधिकारों के मुद्दे पर करी चर्चा

 लखनऊ. 2021, किशोर-किशोरियों के शिक्षा,स्वास्थ्य,अधिकारों और मुद्दों पर चर्चा हेतु गोंसाईगंज स्थित सरैयामऊ के उच्च प्राथमिक विद्यालय में किशोरी मेले का आयोजन किया गया । इस मौक़े पर समुदाय के सदस्यों और टीम चेंज लीडर्स ने मिलकर स्वास्थ्य,शिक्षा,लैंगिक समानता पर आधारित कला व रंगोली प्रतियोगिता और जेंडर आधारित खेलों का आयोजन भी किया ।

इस कार्यक्रम में किशोर और किशोरियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं जैसे खेल का मैदान ना होना इत्यादि के बारे में चर्चा करी | कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए ग्राम सचिव प्रशांत सक्सेना ने किशोर और किशोरियों की समस्याएँ सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी दिया | उन्होंने कहा कि किशोर-किशोरियों की समस्याओं के निस्तारण और उनकी सुविधाओं को ले कर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं | उन्होंने बताया कि जल्द ही गाँव में एक खेल के मैदान की स्थापना की जाएगी जिसकी माँग वहाँ उपस्थित किशोर-किशोरियों ने उठाई थी |

स्वास्थ्य विभाग से डॉ सादिया और डॉ वंदना ने किशोर-किशोरियों से सम्बंधित स्वास्थ्य समस्याओं जैसे माहवारी स्वच्छता,पोषण इत्यादि पर भी चर्चा करी और अस्पताल में उन्हें मिलने वाली निशुल्क सुविधाओं के बारे में भी बताया | उन्होंने गाँव के लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए भी प्रोत्साहित किया और यह भी बताया कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और कोविड की रोकथाम के लिए यह कितनी ज़रूरी है|

इस कार्यक्रम में एनआरएलएम की ब्लाक मिशन मैनेजर रश्मि ने सखी समूह से जुड़ने का तरीका और उससे होने वाले फ़ायदों के बारे में चर्चा करी | उन्होंने यह भी बताया कि सखी समूह योजना से जुड़ने पर नए रोज़गार के अवसर भी बनते हैं और लोग अब खुद के रोज़गार से और लोगों के लिए भी नए मौके बना रहे हैं |

ब्रेकथ्रू की राज्य प्रमुख कृति प्रकाश ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद अंतर पीढ़ी संवाद को बढ़ावा देना है और जब इस तरह का संवाद समाज में निरंतर होना शुरू हो जाएँगे तो अपने आप समाज विकास के पथ पर अग्रसर हो जाएगा | उन्होंने इस बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि अंतर पीढ़ी संवाद का मकसद सभी पीढ़ियों को एक स्तर पर ला कर मुद्दों की बात को बढ़ावा देना है और यही इस किशोरी मेले का मुख्य मकसद है |

 इस कार्यक्रम में ब्रेकथ्रू से हिना,मीरा,सुनील,सुप्रिया,दीपिका और श्वेता समेत लगभग 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम