Skip to main content

दीपोत्सव कार्यक्रम के क्रम में सोशल मीडिया पर शुरू हुआ रामायण क्विज़ कॉम्‍पि‍टीशन

 दीपोत्सव कार्यक्रम के क्रम में सोशल मीडिया पर शुरू हुआ रामायण क्विज़ कॉम्‍पि‍टीशन 

  • 26 अक्तूबर से 4 नवंबर तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चलाई जाएगा रामायण क्विज़ कॉम्‍पि‍टीशन
  • देश विदेश के लोगों को रामायण के प्रति किया जाएगा जागरुक 

लखनऊ 26 अक्टूबर 2021: उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यूपी टूरिज्म लगातार प्रयासरत है। इसके तहत विभाग की तरफ से दीपोत्सव-2021 कार्यक्रम के अंर्तगत डिजिटल रामायण क्विज़ कॉम्‍पि‍टीशन शुरू किया गया है। विभाग का प्रयास है कि विश्व भर में इस प्रतियोगिता के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को रामायण के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में व अन्य शहरों में मनाये जा रहे दीपोत्सव-2021 की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

दीपोत्सव-2021 कार्यक्रम के अंर्तगत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदू महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित एक रामायणा क्विज़ कॉम्‍पि‍टीशन आयोजित किया गया है। जिसमें दुनिया भर के लोग भाग ले सकते हैं। ये प्रतियोगिता विभाग के ट्वीटर हैंडल @uptourismgov पर 26 अक्तूबर से 4 नवंबर तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चलाई जायेगी और 4 नवंबर शाम 6 बजे ये प्रतियोगिता बंद हो जायेगी। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में कुल 10 प्रतिभागी प्रतियोगिता के अंत में विजयी घोषित किए जायेंगे। जिसके बाद जीतने वाले 10 प्रतिभागियों को एक गिफ्ट हैंपर उपहार स्वरूप दिया जायेगा। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रतिभागियों के लिए प्रतिदिन एक प्रश्न सोशल मीडिया पर डाला जा रहा है, जो रामायण पर आधारित व भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े प्रश्न है। प्रतिभागियों को इसका उत्तर डाले गए प्रश्न के समयानुसार 6 घंटों के भीतर देना होगा। इसके अलावा एक प्रतिभागी किसी भी प्रश्न का केवल एक बार उत्तर दे सकता है और प्रतिभागी प्रश्नों का उत्तर Competitionupt@gmail.com ईमेल के माध्यम से दे सकते हैं।

दीपोत्सव कार्यक्रम में ये होंगे आकर्षण का केंद्र

इस वर्ष दीपोत्सव में विभिन्न राज्यों के करीब 900 लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम में ऐशबाग की रामलीला, जयपुर का कालबेलिया, हरियाणा का बीन जोगी, झारखंड का छाऊ, नोएडा का गुजरी नृत्य आकर्षण का केंद्र होगा।

उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री मा. डॉ नीलकण्ठ तिवारी ने कहा, "माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन पर इस वर्ष का दीपोत्सव 2021 और वृहद स्तर पर मनाए जाने का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को भगवान राम के आदर्शो को जीवन में अपनाने के प्रति जागरूक करने का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पिछले साल 24 घाटों में दस हजार स्वयंसेवकों ने लक्ष्य से अधिक दीपक जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दीपोत्सव को दर्ज कराया। इस वर्ष दीपोत्सव को पहले से कहीं अधिक वृहद और भव्य बनाने की तैयारी है। इस मौके पर रिकार्ड संख्या में दीये जलाकर विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी की जा रही है। इस बार दीपोत्सव में करीब 7.50 लाख दीप जलाकर एक नया विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी है। साथ ही उन्होंने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राम की पैड़ी के पास सरयू मंदिर, शेषावतार मंदिर, नागेश्वरनाथ मंदिर सहित अन्य कई पौराणिक व प्राचीन स्थल हैं जिनकी प्राचीनता को लौटाने का कार्य भी करवाया जा रहा है

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम