Skip to main content

'हेरिटेज ट्रेल्स, वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' की शुरुआत

'हेरिटेज ट्रेल्स, वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' की शुरुआत

  • हैरिटेज ट्रेल्स, वन डिस्ट्रिक्‍ट, वन प्रोडक्‍ट' द्वारा डिस्कवरी इंडिया और उ. प्र. सरकार का स्थानीय शिल्प कला, पाक कला एंव व्यावसायिक विकास की यात्रा को प्रोत्साहित करने का सांझा प्रयास

मुंबई, 25 सितंबर, 2021: डिस्कवरी कम्युनिकेशंस इंडिया, उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकार के सहयोग से एक असाधारण यात्रा-वृतांत - 'हेरिटेज ट्रेल्स, वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' की शुरुआत करने जा रहा है। 25 सितंबर 2021 को डिस्कवरी चैनल और डिस्कवरी+ पर विशेष रूप से शुरू होने वाली इस डॉक्यूमेंट्री में उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, विविधता, एमएसएमई क्षेत्रों के लिए आजीविका सुनिश्चित करने और 'एक जिला एक उत्पाद'  (ओडीओपी) के तहत आर्थिक विकास में तेजी लाने की योजना पर प्रकाश डाला गया है। यह महत्‍वपूर्ण योजना सरकार द्वारा स्वदेशी शिल्प और कारीगरों को संरक्षित करने और एमएसएमई क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। 

इस अनूठी डॉक्यूमेंट्री को लोकप्रिय टीवी अभिनेता गौरव चोपड़ा द्वारा होस्ट किया गया है, जो राज्य के आगरा और वाराणसी जैसे विभिन्न शहरों का दौरा करते हुए दर्शकों को इस ज्ञानवर्धक यात्रा पर ले जाते हैं। शो दर्शकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगा क्योंकि कार्यक्रम में गौरव चोपड़ा स्थानीय कारीगरों के साथ बुनियादी चीजों को सीखते हैं और उत्पादों को तैयार करते हैं, इन उत्पादों के उनकी आजीविका और कल्याण के आपसी संबंध को समझते हैं। यह विशेष वृत्तचित्र राज्य को इसकी पहचान प्रदान करने वाले स्थानीय शिल्प और उत्पादों को बढ़ावा देने और उनका स्‍तर बढ़ाने के सरकार के प्रयासों पर रौशनी डालते हुए उत्तर प्रदेश के असल स्वदेशी पक्ष को प्रकट करेगा।

यह कार्यक्रम इन कारीगरों को सशक्त बनाने और उन्हें एक वैश्विक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रौद्योगिकी, कच्चे माल, डिजाइन, बेहतर पैकेजिंग, बाजार, बढ़ते रोजगार और कौशल तक पहुंच प्रदान करता है। यह विशेष श्रृंखला यूपी में पुरानी और क्लासिक गुलाबी मीनाकारी और मार्बल इनले वर्क जैसी उन वस्तुओं पर भी प्रकाश डालती है जो कहीं और नहीं मिलती हैं।

'ओडीओपी' के बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "जब हम संस्कृति और विरासत की बात करते हैं, तो एक शब्द जो दिमाग में आता है वह है भारत। एक विविधतापूर्ण और धर्मनिरपेक्ष देश होने के नाते, उत्तर प्रदेश सहित भारत का हर हिस्सा कई रूपों में परंपरा से ओत-प्रोत है और हर संभव तरीके से इसकी रक्षा करना महत्वपूर्ण है। डिस्कवरी फॉर ओडीओपी पहल के साथ हमारा जुड़ाव हमारे देश की समृद्ध विरासत के बारे में जागरूकता का प्रसार करने, उसकी रक्षा करने और प्रचार करने और स्वरोजगार सृजित करने की दिशा में एक कदम है’’।

मेघा टाटा, प्रबंध निदेशक- दक्षिण एशिया, डिस्कवरी इंक ने कहा, “डिस्कवरी में हम उत्तर प्रदेश सरकार के साथ अपनी तरह की इस अनूठी डॉक्यूमेंट्री के लिए साझेदारी को लेकर उत्‍साहित हैं जो उत्साहजनक कहानियों को खूबसूरती से दर्ज करती है और राज्य की कला और उत्तर प्रदेश राज्य की समृद्ध संस्कृति पर प्रकाश डालती है। हम सरकार के इस सराहनीय कार्यक्रम पर पर्याप्त जोर नहीं दे पाएंगे जो न केवल जिले को आजीविका प्रदान करता है बल्कि वैश्विक बाजार में भारत की संस्कृति और कलाओं को भी प्रदर्शित करता है। उम्मीद है कि हमारे दर्शक इसे समान रूप से ज्ञानवर्धक और सशक्त पाएंगे”।

होस्ट गौरव चोपड़ा ने अपना अनुभव साझा किया, “यह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपनी स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने और पुनर्स्थापित करने के लिए एक बहुत ही आवश्यक और बड़ी पहल है। मुझे खुशी है कि डिस्कवरी ने मुझे इस श्रृंखला की मेजबानी करने का अवसर प्रदान किया, जिससे मुझे अपनी समृद्ध संस्कृति को जानने और अनुभव करने का मौका मिला, और उन स्थानीय लोगों के साथ जुड़ने का भी अवसर मिला जिन्‍होंने इसे जीवित रखा है। जमीन पर उतरना और इन स्वदेशी शिल्पकारों और कारीगरों में अपार संभावनाएं देखना वास्तव में एक शानदार अनुभव था”।

25 सितंबर 2021 को डिस्कवरी चैनल और डिस्कवरी+ पर 'हेरिटेज ट्रेल्स, वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' का विशेष प्रीमियर देखें। दर्शक इसे डिस्कवरी टर्बो और डिस्कवरी साइंस पर भी देख सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम