Skip to main content

मण्डलीय पेंशन अदालत सम्पन्न

मण्डलीय पेंशन अदालत सम्पन्न

  • 09 प्रकरणों में से 08 प्रकरण निस्तारित

लखनऊः 20 मार्च 2021,    अपर आयुक्त प्रशासन रण विजय यादव की अध्यक्षता में आयोजित 62वीं मण्डलीय पेंशन अदालत में कुल 09 प्रकरण प्रस्तुत किये गये, जिनमे 08 प्रकरणों का निस्तारण  प्रकरणकर्ता की सहमति के आधार पर किया गया, शेष 01 प्रकरण के निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभाग को कडे़ निर्देश दिये गये कि प्रकरण की आवश्यक कार्यवाही पूरी कर शीध्र उसका निस्तारण कराया जायें। अपर आयुक्त ने कहा कि पेंशन के मामलों के निस्तारण मे लापरवाही न बरती जाये तथा समयबद्धता के साथ सभी औपचारिकताए पूर्ण कराते हुए  पेंशन एवं सेवानैवृत्तिक देयों का समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाये।

      अपर आयुक्त ने कहा कि पेंशन के मामले अति संवेदनशील होते हैं इससे सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोजमर्रा की जिन्दगी जुडी होती है। उन्होने सभी अधिकारियों से कहा है कि सेवानैवृत्तिक लाभों की देयता समय से सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होने कहा कि पेंशन प्रकरणों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जायेे तथा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार पेंशन प्रपत्र तैयार कराकर स्वीकृति की कार्यवाही की जानी चाहिए।

      इस अवसर पर अपर निदेशक पेंशन एवं कोषागार इन्द्रजीत विश्वकर्मा ने बताया कि आज की आयोजित 62वीं मण्डलीय पेंशन अदालत में कुल 07 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें में से सभी प्रकरणो का निस्तारण किया गया। अपर निदेशक पेंशन एवं कोषागार ने बताया कि पेंशन अदालत में 02 पुरानें प्रकरण भी प्रस्तुत किये गये, जिसमें से 01 प्रकरण का निस्तारण किया गया तथा शेष एक प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कर अगली पेंशन अदालत में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम