Skip to main content

"नवाबों के शहर में इस इंटरनेशल ब्रांड के फ़ूड आउटलेट का उद्घाटन

 

"नवाबों के शहर में इस इंटरनेशल ब्रांड के फ़ूड आउटलेट का उद्घाटन  

  • अंतर्राष्ट्रीय फ़ूड ब्रांड डोनर एंड गायरोज का पहला आउटलेट डिवाइन लाइफ हर्बल के सहयोग से लखनऊ में खुला

लखनऊ,फरवरी 27, 2021, राजधानी के खाने के शौकीनों के फेवरिट डेस्टिनेशन में एक नया और लजीज ऑप्शन जुड़ गया है। इंटरनेशनल ब्रांड डोनर एंड गायरोज ने यूपी में अपने पहले फ़ूड आउटलेट को लखनऊ की ही संस्था डिवाइन लाइफ हर्बल के सहयोग से शुरू करने की घोषणा की है। यह पहला आउटलेट गोमतीनगर विस्तार स्थित फिनिक्स प्लासियो मॉल में खुला है। शनिवार को इस आउटलेट का भव्य लांच एमटीवी रोडीज फेम और बॉलीवुड एक्टर रणविजय सिंह ने किया।

इस अवसर पर बोलते हुए रणविजय सिंह ने कहा,"नवाबों के शहर में इस इंटरनेशल ब्रांड के फ़ूड आउटलेट का उद्घाटन करके बेहद खुशी हो रही है। लखनऊ वैसे भी अपने खान-पान के लिए मशहूर है और यहां के लोगों को पहली बार इंटरनेशनल फ्यूजन कुजीन के साथ स्वास्थ्यवर्धक जायका मिलेगा।"

लखनऊ में इस इंटरनेशनल फ़ूड आउटलेट की शुरुआत करने वाली  डिवाइन हर्बल लाइफ की संस्थापक श्रीमती रेखा सिंह  योगा एवं नेचुरोपैथी में स्‍नात्‍कोत्‍तर है और सी.एस.आई.आर. (सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिसिनल एडं एरोमेटिक प्‍लांट) से एरोमेटिक एवं मेडिसिनल पाठ्यक्रम का विशेष अध्ययन किया है। उन्होंने अपने ज्ञान को घर की चहारदीवारी में बंद रखने की बजाय दुनिया में फैलाने का फैसला किया। उनके इस सफर में उनको सोशल एक्टविस्ट डॉ रीनू मौर्या का साथ मिला।

श्रीमती रेखा सिंह ने बताया, "अपने काम के दौरान मैंने और डॉ रीनू ने सोचा कि लखनऊ में ऐसा कुछ किया जाए जिससे लोगों को स्वास्थ्यवर्धक खाना वाजिब कीमतों पर मिले। हम इसके बारे जब अध्ययन कर रहे थे तब हमें डोनर एंड गायरोज के बारे में पता चला। इनके मेनू में न केवल स्वादिष्ट व्यंजन हैं बल्कि बेहद स्वास्थ्यवर्धक इंग्रेडिएंट्स से बनते हैं, जो कि आपकी फिटनेस को मेंटेन करने में बहुत सहायक हैं, इसके चलते ही हमने फिनिक्स प्लासियो में डोनर और गायरोज का  पहला आउटलेट शुरू करने का फैसला किया है।"

उन्होंने बताया, "हमारे इस आउटलेट में खाने के शौकीनों को वेज और नॉन-वेज दोनों में अंतरराष्ट्रीय, खासतौर से मिडिल ईस्ट के कुजीन का बेहतरीन जायका मिलेगा।"

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम