Skip to main content

भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय राजीव गांधी जी की 30वीं पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धा और आदर के साथ मनायी गयी।




भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय राजीव गांधी जी की 30वीं पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धा और आदर के साथ मनायी गयी।

 

लखनऊ। सूचना क्रान्ति के जनक, पंचायतों की आर्थिक मजबूती, नवोदय विद्यालय की स्थापना, पंजाब और नागालैण्ड में शांति के प्रयास, युवाओं को 18 वर्ष का मताधिकार देकर राजनीति में भागीदारी, दल-बदल के विरूद्ध सख्त कानून, शुद्ध पेयजल के लिए इण्डिया मार्क-2 हैण्डपम्प आदि तमाम क्रान्तिकारी, युगान्तकारी कार्यों के लिए ख्याति प्राप्त नेता भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय राजीव गांधी जी की 30वीं पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धा और आदर के साथ मनायी गयी। पुण्यतिथि के मौके पर सर्वप्रथम कालीदास मार्ग, राजीव चैक पर स्थित राजीव जी की प्रतिमा पर शहर अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह चैहान एवं सेवादल के श्री राजेश सिंह काली, श्री प्रभाकर मिश्रा एवं श्री संजीव सिंह सहित तमाम कांग्रेसजनेां ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। तदुपरान्त माल एवेन्यू चैराहे पर स्थित राजीव जी की प्रतिमा पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री प्रमोद तिवारी जी ने माल्यार्पण किया तथा सेवादल के साथियों द्वारा गार्ड आफ आनर दिया।

 



प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इसके उपरान्त प्रदेश कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक विचार गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें श्रद्धेय भारत रत्न राजीव गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांगे्रस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद श्री प्रमोद तिवारी ने कहा कि आज के ही दिन तीस वर्ष पहले हमसे एक ऐसा नेता छीन लिया गया जिसने अपने फैशलों से न केवल युवाओं को मताधिकार की ताकत दी वहीं भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी की ताकत में दुनिया से प्रतिस्पर्धा करने लायक बना दिया। पंचायतों को आर्थिक अधिकार देकर गरीब, दलित, वंचित समाज को तथा महात्मा गांधी जी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को जीवन्त स्वरूप दे दिया। हमारा सौभाग्य रहा कि ऐसे महान नेता के साथ हमें भी कार्य करने का अवसर मिला था। वह इस देश के सबसे बड़े स्वप्नदृष्टा और भारत को मजबूत शक्ति के रूप में स्थापित करने वाले नेताओं में थे। पूर्व मंत्री श्री आर0के0 चैधरी ने कहा कि दलित समाज के लिए पंचायतों का सशक्तीकरण उनकी ताकत को आधार प्रदान करता है। नवोदय विद्यालय की स्थापना गरीब और वंचित समाज के बच्चों के लिए एक बेहतर शिक्षा के दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा है।

 



विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने इस मौके पर राजीव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक युवा नेता के रूप में चित्रांकित करते हुए कहा कि उन्होने सबसे ज्यादा भारत के युवाओं को ताकत प्रदान दिया। मताधिकार देकर फैसले में भागीदारी का अधिकार प्रदान किया। सूचना और प्रौद्योगिकी क्रान्ति जिसके परिणाम स्वरूप आज भारत के युवा पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवा रहे हैं। ऐसे महान नेता को शत-शत नमन है।

 



इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र चैधरी, मीडिया संयोजक श्री ललन कुमार, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव श्री विश्वविजय सिंह एवं श्री मनोज यादव, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन श्री शहनवाज आलम ने भी विचार व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपरोक्त नेताओं के अलावा पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ल, श्री सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री दिनेश सिंह, श्री मुकेश सिंह चैहान, श्री राजेश सिंह काली, श्री गौरव चैधरी, श्री आलोक सिंह रैकवार, श्री प्रभाकर मिश्रा, श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, श्री संजय शर्मा, श्री आदित्य चैधरी, श्री श्रीराम यादव, श्री एस0बी0 मिश्रा सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।



Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम