Skip to main content

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जन संवाद एवं सघन जनसम्पर्क अभियान में तेजी लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जन संवाद एवं सघन जनसम्पर्क अभियान में तेजी लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। 


दिनांकः-28.02.2020
   समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जन संवाद एवं सघन जनसम्पर्क अभियान में तेजी लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। समाजवादी पार्टी शीघ्र ही धरना प्रदर्शन के अलावा साइकिल यात्राएं शुरू करेगी। इनके माध्यम से समाजवादी पार्टी जहां भाजपा सरकार की उत्पीड़नकारी नीतियों का पर्दाफाश करेगी वहीं समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाएगी।


   किसानों की बदहाली, नौजवानों में बेरोजगारी एवं बढ़ती हुई मंहगाई की कुंठा से प्रदेश में चारों तरफ असंतोष और आक्रोश का वातावरण है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का निर्देश मिलने के बाद जनपद मुख्यालयों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक धरना दिया जाएगा।


   समाजवादी पार्टी अब हर माह की 22 तारीख को तहसील स्तर पर जन समस्याओं को लेकर धरना देगी। इसके अतिरिक्त 23 मार्च 2020 को प्रत्येक जनपद में साइकिल चलाने का भी कार्यक्रम होगा।


   समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सन्् 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी करने को कहा है। समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर अपनी चुनावी रणनीति बनाएगी। नौजवानों की इसमें विशेष भूमिका होगी। अब धरना प्रदर्शन और साइकिल यात्राओं से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह एवं ऊर्जा आएगी और पार्टी का संगठन गतिशील होगा।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम