Skip to main content

कुम्भ का सफल आयोजन राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्राउड मैनेजमेंट के लिए केस स्टडी बनकर उभरा: मुख्यमंत्री


कुम्भ का सफल आयोजन राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्राउड मैनेजमेंट के लिए केस स्टडी बनकर उभरा: मुख्यमंत्री


लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज कुम्भ-2019 के सफल आयोजन के लिए सभी पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने दायित्वों का भलीभांति निर्वाह किया। यह आयोजन राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्राउड मैनेजमेंट के लिए केस स्टडी बनकर उभरा है। प्रयागराज कुम्भ वित्तीय अनुशासन के साथ-साथ व्यवस्था का सर्वोत्तम उदाहरण है। प्रदेश पुलिस ने कुम्भ के आयोजन के उपरान्त लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 को भी सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने में अपनी महती भूमिका निभायी। इससे पूर्व, वाराणसी में आयोजित 15वां प्रवासी भारतीय दिवस, जिसमें बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने शिरकत की, भी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इन सभी आयोजनों की सफलता से उत्तर प्रदेश की छवि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निखरी।
मुख्यमंत्री जी ने यह विचार आज यहां पुलिस मुख्यालय में आयोजित ‘कुम्भ के सफल आयोजन पर मेडल अलंकरण एवं पुस्तक विमोचन समारोह’ को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। प्रयागराज कुम्भ-2019 में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आगमन हुआ। लगभग डेढ़ माह चले कुम्भ के दौरान 24 करोड़ 56 लाख श्रद्धालु कुम्भ स्नान के लिए आए। कुम्भ की सफलता के लिए राज्य सरकार द्वारा पहले से तैयारियां की गई थीं। पुलिसकर्मियों ने कुम्भ के सुरक्षित और सफल आयोजन के लिए बनायी गयी सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया, जिसके चलते यह एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित, स्वच्छ कुम्भ साबित हुआ।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कुम्भ की सफलता में पुलिसकर्मियों की लगन और उनके उत्साह का बहुत बड़ा योगदान है। राज्य पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा कुम्भ की सफलता के लिए अच्छा होमवर्क किया गया था और तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल भी सुनिश्चित किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कुम्भ में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के सम्बन्ध में काफी काम किया गया। राज्य सरकार द्वारा प्रयागराज कुम्भ की सफलता के लिए 10 फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया। इसके अलावा, 264 से अधिक सड़कों, दर्जनों चैराहों का सौन्दर्यीकरण, 06 अण्डरपासों का निर्माण, मेला स्थल का दोगुना विस्तार, 22 से अधिक पाण्टून ब्रिजों की स्थापना, टेण्ट सिटी की स्थापना सहित प्रत्येक आश्रम में रैन बसेरों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रयागराज कुम्भ को सफल बनाने के लिए पहली बार कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर की स्थापना की गई। यह प्रयोग अत्यन्त सफल साबित हुआ और इस प्रकार के आयोजनों के लिए यह एक उदाहरण बन गया है। कुम्भ के दौरान पुलिस के उच्चाधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने पूरी सजगता के साथ लगातार काम किया, जिससे यह आयोजन सुरक्षित और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रयागराज कुम्भ के सफल आयोजन के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु इन्हें मेडल तथा 01 महीने का अतिरिक्त वेतन देने की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की गई है। इसके अलावा, राज्य सरकार द्वारा ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिवार को दी जाने वाली धनराशि में कई गुना वृद्धि की गई है और ड्यूटी के दौरान गम्भीर रूप से घायल या कोमा में जाने वाले जवानों को वेतन के बराबर पेंशन धनराशि आजीवन दिए जाने की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य में प्रभावी पुलिसिंग के लिए पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू किया जा रहा है। यह प्रणाली एक स्वस्थ परम्परा की शुरुआत है। कमिश्नर प्रणाली को बेहतरीन पुलिसिंग का माॅडल बनाकर आगे बढ़ने से उत्तर प्रदेश पुलिस को दुनिया के सबसे अच्छे पुलिस बल के रूप में स्थापित किया जा सकता है। अभी इसे पुलिस जनपद लखनऊ (नगर) तथा गौतमबुद्धनगर में लागू किया गया है। पुलिस को और प्रभावी बनाना होगा। स्मार्ट पुलिसिंग समाज के लिए बहुत आवश्यक है। यह उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए एक चुनौती भी है। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के निर्बाध और सफल आयोजन में पुलिस की भूमिका के महत्व को केन्द्रीय चुनाव आयोग ने भी पहचाना है और इसकी प्रशंसा की है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनता में पुलिस की छवि को ठीक करना एक चुनौती थी, परन्तु सबके प्रयासों से अब इसमें लगातार सुधार हो रहा है। पुलिसिंग में आने वाली चुनौतियों का समयबद्धता के साथ समाधान निकालना होगा। अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करना होगा और अपराधियों के साथ सख्ती दिखानी होगी। इसके अलावा, महिला सुरक्षा तथा वृद्धजनों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कामकाज के सिलसिले में देर से घर लौटने वाली महिलाओं की सुरक्षित घर वापसी पर भी पुलिस द्वारा ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने स्मार्ट पुलिसिंग काॅफी टेबल बुक, कुम्भ मेले से सम्बन्धित काॅफी टेबल बुक, कुम्भ मेले में सोशल मीडिया के प्रयोग से सम्बन्धित हैण्ड बुक ‘कुम्भ मेला सोशल मीडिया हैण्ड बुक’ तथा कुम्भ रिसर्च स्टडी बुक का विमोचन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के गीत की सी0डी0 का लोकार्पण तथा संगम डिजिटल खोया-पाया केन्द्र शाॅर्ट फिल्म का अवलोकन किया। प्रयागराज कुम्भ-2019 के सफल आयोजन में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को मेडल से अलंकृत भी किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री जी को एक प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। कार्यक्रम को पुलिस महानिदेशक श्री ओ0पी0 सिंह ने भी सम्बोधित किया।
समारोह में मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी सहित पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा पुलिसकर्मी मौजूद थे।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम