Skip to main content

आजादी के बाद अर्थ जगत के लिए अब तक का सबसे साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय: मुख्यमंत्री


आजादी के बाद अर्थ जगत के लिए अब तक का सबसे साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय: मुख्यमंत्री


सावी न्यूज़ लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने काॅर्पाेरेट टैक्स कम करने और अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए उठाए गए कदमों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्णयों से भारत, विश्व में निवेश के सबसे आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित होगा। इससे उत्तर प्रदेश को भी बड़ा लाभ होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि केन्द्र सरकार की यह पहल वर्ष-2024 तक देश को 5 ट्रिलियन डाॅलर अर्थव्यवस्था बनाने की कार्ययोजना को मूर्त रूप देने में सहायक होगी। साथ ही, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी 01 ट्रिलियन डाॅलर अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगी।


मुख्यमंत्री जी आज आई0आई0एम0, लखनऊ में अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदम पर आयोजित एक प्रेस काॅन्फ्रेन्स को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री जी ने प्रेस काॅन्फ्रेन्स को आई0आई0एम0, लखनऊ में चल रहे कार्यक्रम 'मंथन-3' के टी ब्रेक में सम्बोधित किया।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान विश्व में जब अन्य देशों की अर्थव्यवस्था 2 या 3 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। भारत सरकार विगत 100 दिनों में अनेक महत्वपूर्ण फैसले लेकर भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 5 प्रतिशत से अधिक बनाए रखने में सफल रही है। भारत को निवेश का आकर्षक गंतव्य बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं। टैक्स में कटौती के अतिरिक्त बैंकों के आमेलन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। सी0एस0आर0 कानून में सुधारात्मक बदलाव किया गया है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि चीन-अमेरिका के ट्रेड वाॅर से बड़ी कम्पनियां चीन छोड़ना चाहती हैं। चीन का निर्यात कम हुआ है। वहां सस्ता श्रमिक भी कम हुआ है। चीन की उत्पादकता प्रभावित हो रही है। चीन में निवेश करने वाली कम्पनियों को दूसरा गंतव्य चाहिए। केन्द्रीय वित्त मंत्री ने टैक्स में कमी करके भारत को दुनिया में सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि भारत में सरकार में स्थायित्व है। निवेश की सुरक्षा की गारण्टी है। 'ईज आॅफ डूइंग बिजनेस' में देश की रैंकिंग में बड़ा सुधार हुआ है। टैक्स रेेट में कटौती तथा कम लेबर वेजेज के चलते देश को फायदा मिलेगा। आर्थिक मंदी के दौर में केन्द्र सरकार ने सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कदम उठाए हैं। इससे जरूरी विकास दर प्राप्त कर वर्ष-2024 तक भारतीय अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डाॅलर की हो जाएगी।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान में पूरी दुनिया आर्थिक मंदी से गुजर रही है, ऐसे में टैक्स कटौती कर केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने बहुत ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिया है। पूरा उद्योग जगत इसका स्वागत कर रहा है। मार्केट सेंटिमेंट्स के अनुसार इसे आजादी के बाद अर्थ जगत के लिए अब तक का सबसे साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय कहा जा सकता है। इससे मार्केट कैप में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिल सकती है। इस निर्णय से देश की मार्केट ने 07 लाख करोड़ रुपए की छलांग लगाई है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि केन्द्र सरकार के इस निर्णय से अर्थजगत को नई ताकत मिलेगी। टैक्स रेट कम करने से मंदी की मार झेल रहे उद्योगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि भारत की कम्पनियां उच्च टैक्स दर की वजह से दुनिया में प्रतिस्पर्धा में पीछे हो जाती थीं। केन्द्रीय वित्त मंत्री की घोषणा से भारत में काॅर्पोरेट टैक्स दर, साउथ एशिया में सबसे कम हो गयी है। इससे निर्यात बढ़ाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि टैक्स दर में कटौती ने आर्थिक मंदी से निकलने का रास्ता दिया है। आॅटोमोबाइल सेक्टर को इसका बड़ा लाभ होगा। कैपिटल इन्टेसिव उद्योग यथा कन्स्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग आदि भी इससे लाभान्वित होंगे।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि केन्द्र सरकार के कदमों से देश के साथ ही, प्रदेश को भी बड़ा फायदा होगा। केन्द्र सरकार के फैसले से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक परिणाम आएंगे। राज्य सरकार ने पहले से ही तैयारी कर रखी है। प्रदेश में 21 क्षेत्रवार नीतियां लागू की जा चुकी हैं। कनेक्टीविटी, लैण्ड बैंक आदि में प्रदेश अग्रणी है। बैंकों के साथ सतत समन्वय से प्रदेश के बैंकों के क्रेडिट-डिपाॅजिट रेशियो में अपेक्षित सुधार हुआ है। 'ईज आॅफ डूईंग बिजनेस' में राज्य की रैंकिंग बढ़ी है। टैक्स रेट कम होने से प्रदेश को बड़ा फायदा होगा। उत्तर प्रदेश निवेश के नये आकर्षक गंतव्य के रूप में तैयार है। अब तक जो निवेश चीन में जाता था, वह यहां आयेगा। इससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। टैक्स दर में कटौती से उत्तर प्रदेश के राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। बल्कि जी0डी0पी0 में बढ़ोत्तरी से राजस्व में वृद्धि ही होगी। उन्होंने कहा कि 'ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी' तथा औद्योगिक नीतियों के तहत निवेश करने वाले निवेशकों और उद्यमियों को नियत सुविधाएं समयबद्ध ढंग से प्राप्त हांेगी।


इस अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना, मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री संजीव कुमार मित्तल, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास श्री आर0के0 सिंह, सूचना निदेशक श्री शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम