Skip to main content

खुल गया उमराव मॉल


खुल गया उमराव मॉल


आईनॉक्स ने लखनऊ में उमराव मॉल में खोला अपना तीसरा मल्टीप्लेक्स
• मल्टीप्लेक्स में 3 स्क्रीन के साथ 653 सीटों की क्षमता 
सावी न्यूज़ लखनऊ, आईनॉक्स लीजर लिमिटेड, जोकि भारत की सबसे तेजी से बढ़ती मल्टीप्लेक्स श्रृंखला है, ने आज लखनऊ शहर में उमराव मॉल में अपना तीसरा मल्टीप्लेक्स लॉन्च किया है। आईनॉक्स के इस नवीनतम मल्टीप्लेक्स में 3 स्क्रीन हैं जिनमें कुल 653 सीटों की क्षमता है। आईनॉक्स पहले से ही लखनऊ शहर में दो मल्टीप्लेक्स संचालित कर रहा है। गार्डन्स गैलेरिया मॉल में आईनॉक्स में 4 स्क्रीन हैं, जबकि रिवरसाइड मॉल में मल्टीप्लेक्स में 4 स्क्रीन हैं। उमराव मॉल में एक मल्टीप्लेक्स के शुभारंभ के साथ आईनॉक्स के उत्तर प्रदेश राज्य में 34 स्क्रीन के साथ-साथ कुल 9 मल्टीप्लेक्स होंगे। 


मल्टीप्लेक्स में डॉल्बी एट्मॉस की लुभावनी साउंड क्वालिटी दी जाएगी। यह फीचर 3 डेमिनशनल डिजिटल सराउंड साउंड अनुभव प्रदान करता है जिससे दर्शकों को यह महसूस होता है जैसे कि वह उस फिल्म को लाइव देख रहे हों। इसी के साथ अन्य उन्नत सिनेमा की टेक्नोलॉजी को देखते हुए वोल्फोनी सिस्टम द्वारा शार्प चित्रों और एक जीवंत 3 डी संचालित स्क्रीन लगाई गई है। मल्टीप्लेक्स 'फास्ट टिकट' जैसी सुविधाओं के साथ-साथ डिजिटल रूप से भी सक्षम सुविधाएं प्रदान करेगा, टच-इनेबल-स्क्रीन पर टिकटों की सेल्फ-बुकिंग और फूड ऑर्डर करने के लिए स्क्रीन पर भी फास्ट बाइट्स का ऑप्शन मिलेगा। बॉक्स ऑफिस भी एक इंटरैक्टिव टच स्क्रीन से लैस है, जो तेजी के साथ लेनदेन को सक्षम कराता है।
एक शानदार अनुभव प्रदान करने के प्रयास में, मल्टीप्लेक्स द्वारा आलीशान रिकलायनिंग सीटें प्रदान की गई हैं जो आप अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। मल्टीप्लेक्स का डिजाइन मेहराब और वाल्ट की थीम से डिजाइन किया गया है, जो स्थानीय वास्तुकला और विरासत से प्रेरित है। मेहराब की थीम इस मल्टीप्लेक्स को एक भव्य रूप देती है, जो कि उल्लेखनीय वास्तु संलयन भी है और आने वाले वर्षों में भी यह लखनऊ के सिनेमा प्रेमियों को प्रेरित करता रहेगा।


लॉन्च पर अपनी बात रखते हुए आईनॉक्स लीजर लिमिटेड के उत्तर - क्षेत्रीय निर्देशक, श्री ललित ओझा ने कहा, “लखनऊ में हमारे दो मल्टीप्लेक्स को हमारे मेहमानों द्वारा मिले स्नेह और प्यार के साक्षी होने के बाद, हम सभी का फिर से स्वागत करते हुए अपने एक और मल्टीप्लेक्स को लेकर पूरे गर्व और खुशी के साथ फिर से इस शहर में आये हैं, इस शहर के फिल्म प्रेमी अमीर सिनेमाई विरासत वाले है। हमें यकीन है कि हमारी शीर्ष श्रेणी के मेहमानवाजी, डिजाइन और टेक्नोलॉजी हमारे ग्राहकों को प्रसन्न करने और उनके साथ हमारे संबंध को मजबूत करने के लिए अच्छी तरह से काम करेंगी।” इस लॉन्च के साथ, आईनॉक्स देश के 67 शहरों में 598 स्क्रीनों के विस्तार के साथ अब 144 मल्टीप्लेक्स में अपनी उपस्थिति का विस्तार करेगा।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम