Skip to main content

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे 


उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे 


सावी न्यूज़ लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, उन्नाव की रेपकाण्ड पीड़िता के साथ हो रहे अन्याय तथा रामपुर में समाजवादी पार्टी विधायक अब्दुल्ला आजम की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर संघर्षरत है। 


समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जहां आज लखनऊ में राजभवन तक कूच कर महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन देने का प्रयास किया जिन्हें जबरन पुलिस ने रोकने के साथ गिरफ्तार कर लिया। अब कल समाजवादी पार्टी के आधा दर्जन जिलों के कार्यकर्ता रामपुर के लिए कूच करेंगे और सांसद मोहम्मद आजम खां को अपमानित करने तथा अब्दुल्ला आजम, विधायक की गिरफ्तारी का विरोध करेंगे। कल रामपुर, बरेली, पीलीभीत, सम्भल, बदायूं, अमरोहा, मुरादाबाद और बिजनौर के कार्यकर्ता जाएंगे। 



आज समाजवादी पार्टी कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजभवन तक कूच किया और समाजवादी पार्टी के नेताओं को अपमानित किए जाने का विरोध किया। राजभवन से गिरफ्तार किए गए प्रमुख नेताओं में नरेश उत्तम पटेल, आनन्द भदौरिया, सुनील सिंह साजन, अरविन्द कुमार सिंह, सुरेश यादव, वीरेन्द्र यादव, अमरीश पुष्कर, राजेश यादव, रेहान खान, रविदास मेहरोत्रा, फाकिर सिद्दीकी, सुशील दीक्षित, विजय सिंह यादव, बृजेश यादव, राम सागर यादव, पीडी तिवारी, अरूण वर्मा, जयसिंह जयंत, संजय सविता विद्यार्थी, अतुल प्रजापति, इं0 अभिषेक यादव, प्रदीप शर्मा, अनीस राजा, के.डी., अभिषेक सिंह, महेन्द्र यादव त्रिशूलधारी, सागर पाठक, मो0 इशहाक, सुनील तंतुआ, धीरज श्रीवास्तव आदि हैं। 


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम