Skip to main content

जीवन की सफलता का आधार संतुलित ज्ञान है


जीवन की सफलता का आधार संतुलित ज्ञान है।


- डा0 जगदीश गांधी


शिक्षाविद् एवं संस्थापक-प्रबन्धक, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ


जीवन की सफलता का आधार संतुलित ज्ञान है :


मनुष्य की सफलता, प्रसन्नता तथा समृद्धि उसकी तीनों वास्तविकतायें भौतिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक गुणों के संतुलित ज्ञान एवं उनके विकास पर निर्भर होती हैं। जीवन बहुत बड़ी चीज है। केवल परीक्षा में प्राप्त किये गये अंकों का सफल जीवन से अधिक संबंध नहीं होता है। बालक ने भौतिक विकास कितना किया यह परीक्षा में विभिन्न विषयों में प्राप्त अंकों के रिजल्ट से मालूम चलता है। बालक ने सामाजिक या मानवीय गुणों का कितना विकास किया इसका जिक्र रिजल्ट में नहीं होता है। परिवार के सदस्यों के साथ सहयोग की भावना, बड़ों के लिए सम्मान, छोटे के लिए प्यार, अपने परिवार के सदस्यों एवं मित्रों के साथ मिलजुल कर रहने के गुणों का बालक में कितना विकास हुआ इत्यादि बातें सामाजिक विकास के अन्तर्गत आती हैं। जीवन की सफलता के लिए भौतिक विकास के साथ सामाजिक विकास भी जरूरी है। इसके साथ ही बालक ने कितना आध्यात्मिक विकास किया? इसका जिक्र भी रिजल्ट में नहीं होता है। जबकि मनुष्य भौतिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक गुणों के संतुलित विकास से ही वह पूर्ण गुणात्मक व्यक्ति बनता है।


आध्यात्मिक शिक्षा से आत्मा का विकास होता है :


मनुष्य के अंदर एक आत्मा होती है जो परमात्मा का अंश है। यह रूह या आत्मा खुदा/परमात्मा से आती है। मनुष्य का जब देहान्त होता है तो यह आत्मा परमात्मा के पास वापिस लौट जाती है। धरती का पिता तथा दिव्य लोक का पिता परमात्मा दोनों ही हमारी भलाई चाहते हैं। शरीर का पिता भी मार्गदर्शन देता है तथा आत्मा का पिता परमात्मा दर्शन देता है। बालक को बाल्यावस्था से ही यह ज्ञान होना चाहिए कि माता-पिता की क्या आज्ञायें हैं? एक आज्ञाकारी बालक अपने माता-पिता की आज्ञाओं का पालन पूरे मन से करता हैबालक को यह भी जानना जरूरी है कि उसके बड़े पिता परमात्मा की उसके लिए क्या शिक्षायें तथा आज्ञायें हैं? एक प्रभु भक्त बालक परमात्मा की शिक्षाओं को जानकर जीवन में उनका पालन पूरी निष्ठा से करता है। (3) मनुष्य को विचारवान आत्मा मिली है :


मनुष्य को विचारवान आत्मा मिली है :


जीवन एक यात्रा है तथा संसार एक पड़ाव है। सबको इस संसार से एक दिन जाना है। हिन्दू धर्म के अनुसार 84 लाख पशु योनियों में जन्म लेने के बाद मनुष्य जन्म अपनी विचारवान आत्मा के विकास के लिए मिलता है। पशु योनियों में आत्मा का विकास करने का सुअवसर नहीं मिलता है। मनुष्य की विचार करने की शक्ति दिव्य लोक से जुड़ जाये तो जीवन प्रकाशित हो जाता है। जीवन के निर्णय गलत हो जाये तो हम दुःख में पड़ जाते हैं। हम यह कैसे पता करेंगे क्या सही है क्या गलत है? इस बात को जानने का तराजू यह है कि हमारा निर्णय परमात्मा की शिक्षाओं के अनुकूल है या नहीं। यदि हमारा निर्णय परमात्मा के निर्णय के अनुकूल है तो हमारा निर्णय सही है और यदि प्रतिकूल है तो निर्णय गलत है। हमें रोजाना प्रभु से वार्तालाप तथा प्रार्थना करने का स्वभाव विकसित करना चाहिए।


ये अवतार हमारे गुरू हैं जो हमें परमात्मा का सही पता बताते हैं :


गुरू गोविन्द दोनों खड़े काके लॉगू पांव, बलिहारी गुरू आपकी गोविन्द दियो बताय। ये अवतार राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर, ईशु, मोहम्मद, नानक, बहाउल्लाह हमारे गुरू हैं। ये गुरू ही हमें परमात्मा का सही पता बताते हैं। परमात्मा का पता पवित्र ग्रन्थ गीता, त्रिपटक, बाईबिल, कुरान, गुरू ग्रन्थ साहिब, किताबे अकदस, किताबे अजावेस्ता में हैं। अवतार रूपी गुरूओं ने यह पता हमें बताया है। परमात्मा ने अवतारों को दिव्य ज्ञान तथा पवित्र किताबे दी हैं। चूंकि भौतिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक गुणों के संतुलित ज्ञान से ही पूर्ण गुणात्मक व्यक्ति विकसित होता है। इसलिए हमें बच्चों को भौतिक के साथ सामाजिक तथा आध्यात्मिक गुणों का संतुलित ज्ञान बचपन से ही देना जरूरी है।


धर्म एक है, ईश्वर एक है तथा मानव जाति एक है :


परमात्मा ने संतुलित जीवन जीने का जो ज्ञान पवित्र ग्रन्थों के माध्यम से दिया है। वह हर्ष, प्रसन्नता तथा समृद्धि का मार्ग है। बच्चों को सभी पवित्र ग्रन्थों की मूल शिक्षाओं का ज्ञान देना चाहिए। हमें सभी धर्मों की पवित्र पुस्तकें गीता, त्रिपटक, बाईबिल, कुरान, गुरू ग्रन्थ साहिब, किताबे अकदस, किताबे अजावेस्ता घर में लाकर रखना चाहिए। इन पवित्र पुस्तकों में दी गई शिक्षाओं का ज्ञान कराकर हमें अपने बच्चों को धर्म के वास्तविक स्वरूप अर्थात ईश्वरीय एकता से परिचित कराना चाहिए।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम