Skip to main content

खुद 40 दलों से गठबंधन किए हैं और हमारे 3 लोंगों के गठबंधन को महामिलावट बोलते हैं मोदी ---अखिलेश यादव


 


सावी न्यूज लखनऊ। बांदा और कौशाम्बी में आज समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग धोखा देने वाले हैं जबकि समाजवादियों का काम बोलता है। भाजपा कांग्रेस एक है वे किसान विरोधी और गरीब विरोधी है। चार चरणों के चुनाव में जनता ने गठबंधन के पक्ष में वोट किया है। भाजपा वाले घिसे पिटे नारे दे रहे हैं पर अब दोबारा उनकी सरकार नहीं बनेगी। यह चुनाव भाजपा से हिसाब किताब करने का चुनाव है।


अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार संविधान में मिले अधिकारों को छीन रही हैयह हमेशा साजिश और षड्यंत्र करते रहते हैंभाजपा गरीबों के खिलाफ है इससे सावधान रहना है। मोदी जी ने 5 सालों में बुंदेलखण्ड को क्या दिया? खुद 40 दलों से गठबंधन किए हैं और हमारे 3 लोंगों के गठबंधन को महामिलावट बोलते हैं। समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन विचारों का संगम है। यह महापरिवर्तन का गठबंधन है। सामाजिक न्याय का गठबंधन है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई सच नहीं बोलते हैं। इन्होंने अच्छे दिनों का वादा किया था, कालाधन लाने की बात कही थी कुछ भी नहीं किया। भ्रष्टाचार बढ़ गया। बैंकों में जमाधन इनके लोग लेकर विदेश भाग गए। उन्होंने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार आई समाजवादियों ने बुंदेलखण्ड में विकास के कार्य किए हैं। सड़के बनवाई, बिजली का इंतजाम किया। जनता से जो वादे किए उसे पूरा किया गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन दी। छात्रों को लैपटॉप दिया लेकिन योगी सरकार ने सब छीन लिया।



अखिलेश यादव ने कहा कि बुंदेलखण्ड में जब सूखे की स्थिति थी तब समाजवादी सरकार ने खाद्य पैकेट में घी भी दिया था। पानी की व्यवस्था के लिए तालाबों-पोखरों का पुनः निर्माण कराया। बुंदेलखण्ड में एक्सप्रेस-वे बनाने का भी हमारा इरादा था इससे इस क्षेत्र में खुशहाली आती। रोजी-रोजगार की व्यवस्थाएं भी शुरू की थी। ललितपुर में बड़ा बिजली का प्लांट लगाया था।


अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार बनेगी तो हम गरीब महिलाओं को प्रतिमाह 3000 रूपये पेंशन देंगे। आज नौजवानों के पास नौकरी और रोजगार नहीं है। कारखाने बंद कर दिए गए हैं। बुंदेलखण्ड में सबसे ज्यादा नौजवानों का पलायन हुआ है। नौजवान रोजगार की बात करता है तो प्रधानमंत्री जी कभी पकौड़ा बनाने और कभी चौकीदारी करने की बात करते हैं। इसके पीछे साजिश है कि विदेशी तेल का ज्यादा इस्तेमाल हो जो ये बाहर से आयात करते हैं। सरसों का तेल नहीं बिकेगा तो किसान मजबूर रहेगा। बाहरी तेल मंगाकर भाजपा के लोग मालामाल होंगे। समाजवादी पार्टी की सरकार में नौजवानों को बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियां मिली लेकिन भाजपा ने साजिश करके नौकरियां नहीं दी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता ही नहीं जानवर भी परेशान हैं। लेकिन भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। भाजपा सरकार लोगों की मदद नहीं करती हैसमाजवादी लोग गरीबों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं के मददगार हैं। चुनाव में भाजपा के लोग अभी बहुत साजिश, षड्यंत्र करेंगे। भाजपा के नेताओं की बात शौचालय से शुरू होती है और वहीं खत्म हो जाती है। इस चुनाव में चौकीदार के साथ ठोकीदार की किस्मत का भी फैसला हो जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि अपने लोकसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाये।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम