Skip to main content

फन रिपब्लिक मॉल एशिया और इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज

फन रिपब्लिक मॉल एशिया और इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज 

  • उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एशिया की सबसे बड़ी 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड गणेश लक्ष्मी की मूर्ति का अनावरण किया 

लखनऊ:  लखनऊ का वन स्टॉप शॉपिंग डेस्टिनेशन फन रिपब्लिक मॉल अब इतिहास में दर्ज हो गया है जी हाँ फन रिपब्लिक मॉल में दीपावली के उपलक्ष्य में 20 फ़ीट ऊंची साà' किलो वजन की 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड गणेश लक्ष्मी की मूर्ति की स्थापना की गई है जोकि एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज की गई।,इस खास मौके पर एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड की टीम की तरफ से प्रेमिल द्विवेदी जी भी मॉल में उपस्थित थे। लखनऊ के लिए ये गौरव की बात है कि लखनऊ के सबसे चहते मॉल ने लखनऊ को एक बार फिर सुर्ख़ियों में ला दिया है।

फन रिपब्लिक मॉल लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड गणेश लक्ष्मी की मूर्ति का अनावरण उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी ने किया, इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा की फन रिपब्लिक का यह कार्य बेहद सराहनीय और लखनऊ को गौरान्वित करने वाला है मै आशा करता हूँ कि फन रिपब्लिक मॉल आगे भी ऐसे सराहनीय कार्य करता रहेगा। इसके अलावा श्री हर्ष वर्धन अग्रवाल, प्रबंध न्यासी, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट भी इस खास मौके पर उपस्थित रहे।

फन रिपब्लिक मॉल की मार्केटिंग मैनेजर प्रीति पांडे ने कहा कि यह पल हमारे लिए बेहद गौरवपूर्ण क्षण है आखिरकार हमारी मेहनत रंग लाई और कई दिनों मेहनत के बाद आज 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड गणेश लक्ष्मी की मूर्ति का अनावरण उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि फन रिपब्लिक मॉल में फन उत्सव की शुरुआत 12 अक्टूबर को हो गई थी और यह 31 अक्टूबर तक चलेगा।जिसमे 12 से 26 अक्टूबर तक शॉप एंड विन के अंतर्गत तीन हजार या उससे ऊपर की शॉपिंग करने वाले पांच टॉप शॉपर्स विजेताओं को प्रतिदिन तय (अश्योर्ड) गिफ्ट हैंपर मिलेगा। जबकि 27 से 31 अक्टूबर के बीच में खरीदारी करने वाले एक मेगा विजेता को प्रतिदिन एक ग्राम सोने का सिक्का मिलेगा। अभी तक फन उत्सव के अंदर 30 से ज्यादा लोग उपहार जीत चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते ...

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।