Skip to main content

क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट द्वारा डा. जगदीश गाँधी‘ऑनररी डॉक्टरेट’ की उपाधि से सम्मानित

 क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट द्वारा डा. जगदीश गाँधी‘ऑनररी डॉक्टरेट’ की उपाधि से सम्मानित

लखनऊ, 25 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक डा. जगदीश गाँधी को क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट, यूके,  द्वारा ऑनररी डॉक्टरेट ‘सामाजिक विज्ञान मानद उपाधि’ से सम्मानित किया गया है, जो कि लखनऊ ही नहीं अपितु सारे देश के लिए गौरव का विषय है। 

डा. गाँधी के साइटेशन में कहा गया है कि ‘‘डा. जगदीश गाँधी न सिर्फ एक विश्वविख्यात शिक्षाविद् होने के साथ ही सच्चे अर्थों में एक दृष्टा हैं। आपने अपनी पत्नी डा. भारती गाँधी के साथ विश्व कल्याण की भावना से वर्ष 1959 में लखनऊ में सिटी मोन्टेसरी स्कूल की स्थापना की और 5 बच्चों से शुरू होकर आज यह स्कूल 55,000 छात्रों के साथ छात्र संख्या के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा विद्यालय है। हालांकि मात्र सर्वाधिक छात्र संख्या वाला विद्यालय होना ही इसकी विशेषता नहीं है अपितु सर्वाधिक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि इसका मुख्य ध्यान वैश्विक नागरिकता पर है और अपने छात्रों को विश्व नागरिक बना रहा है। यही सी.एम.एस. की मूल शैक्षिक भावना को रेखांकित करता है।  डा. गाँधी ने विश्व में एकता व शान्ति स्थापना के लिए अनकों सकारात्मक व सार्थक पहल की है जो कि स्थानीय, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एकता व शान्ति के लिए अहम हैं। इनमें विद्यालय के 28 अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम भी शामिल हैं, जो विश्व एकता हेतु प्रेरित करते हैं।’’

क्वीन्स यूनिवर्सिटी की चांसलर व अमेरिका की सेक्रेटरी श्रीमती हिलेरी क्लिंटन ने शैक्षिक जगत में अतुलनीय योगदान हेतु डा. जगदीश गाँधी को ‘ऑनररी डाक्टरेट’ की उपाधि से सम्मानित किया। डा. गाँधी की व्यक्तिगत अनपस्थिति में उनकी पुत्री नीता गाँधी फरूही, जो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में मेडिसिन की प्रोफेसर हैं, ने सुश्री क्लिंटन से यह उपाधि प्राप्त की।

अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि ‘‘क्वीन्स यूनिवर्सिटी द्वारा ‘ऑनररी डॉक्टरेट’ की उपाधि प्रदान किये जाने पर मैं कृतज्ञ हँू। वास्तव में, पूरे सी.एम.एस. परिवार के लिए यह गौरव का क्षण है, जिसे हमारे छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों ने इस ऊँचाई पर पहुँचाया है। हमारे मेधावी छात्रों व विद्वान शिक्षकों की बदौलत ही आज यह सम्मान अर्जित हुआ है, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम से सी.एम.एस. को विश्व पटल पर स्थापित किया है और अपनी उपलब्धियों से सी.एम.एस. को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दिलायी है।’’

इससे पहले, डा. जगदीश गाँधी को रूस की यूनिवर्सिटी ऑफ ऊफा, अर्जेन्टीना की यूनिवर्सिटी ऑफ कन्सेप्शन डेल उरूगे एवं यूनिवर्सिटी ऑफ मेन्डोजा, पेरू की इन्का गार्सिलासो यूनिवर्सिटी एवं मंगोलिया की नेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा भी ‘ऑनररी डाक्टरेट’ की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट की वेबसाइट देखें - https://www.qub.ac.uk/home/chancellor-installation-ceremony/honorary-graduands/


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम