Skip to main content

कानपुर शहर का समग्र विकास करने के लिए ओवर ऑल ड्राफ्ट तैयार किये जाने के निर्देश

कानपुर शहर का समग्र विकास करने के लिए ओवर ऑल ड्राफ्ट तैयार किये जाने के निर्देश

  • कानपुर ख्याति प्राप्त पुराना औद्योगिक शहर रहा है। इसके पुराने गौरव को पुनः स्थापित करने का प्रयास किया जायेगा
  • कानपुर में उद्योगों को बढ़ाने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी - श्री सतीश महाना

लखनऊ: 14 जुलाई, 2021, प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में देश के 05 ट्रिलियन इकोनॉमी में प्रदेश का 01 ट्रिलियन इकोनामी का योगदान देने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। इसके लिए कानपुर शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में तेजी से विकसित किया जा रहा है। कानपुर ख्याति प्राप्त पुराना औद्योगिक शहर रहा है। इसके पुराने गौरव को पुनः स्थापित करने का प्रयास किया जायेगा।

औद्योगिक विकास मंत्री आज कॉन्फेडरेशन ऑफ इण्डियन इण्डस्ट्री द्वारा बिल्डिंग उ0प्र0 फॉर न्यू इण्डिया के तहत कानपुर शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए आयोजित वर्चुअल मीटिंग में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर रहे थे। उन्होंने कानपुर मण्डल के कमिश्नर श्री राजशेखर को निर्देश दिये हैं कि कानपुर शहर का समग्र विकास करने के लिए ओवर ऑल ड्राफ्ट तैयार किया जाय। सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर कानपुर के विकास में तेजी लाई जाय। उन्होंने कहा कि सभी लोगों की जिम्मेदारी एवं उत्तरदायित्व से ही कानपुर का विकास सम्भव होगा। इसके लिए लोगों को क्वालिटी ऑफ लाइफ को अपनाना पड़ेगा। स्मार्ट सिटी के लिए लोगों को स्मार्ट वर्क एवं स्मार्ट थींकिंग को महत्व देना पड़ेगा।

औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि कानपुर के उद्योग के बारे में लोग चर्चा कर रहे हैं। कानपुर में उद्योग स्थापित करने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कानपुर की टेक्सटाइल इण्डस्ट्री पूरे देश-दुनिया में विख्यात थी। कानपुर का लेदर वर्क, हैण्डलूम, मशाले, तेल आदि के उद्योग बेहतर उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानपुर में उद्योगों को बढ़ाने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कानपुर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। लोगों को पर्याप्त बिजली मिल रही है, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम लागू है। लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वस्थ वातावरण एवं सुरक्षित माहौल मिले, इसके लिए सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कानपुर शीघ्र ही स्मार्ट सिटी बनकर लोगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके जीवनशैली को बेहतर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

औद्योगिक मंत्री ने कहा कि कानपुर में सुरक्षित वातावरण के लिए 2-3 महीने के भीतर 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है। अगस्त 2021 के अन्त तक इसके लिए चार्जिंग स्टेशन भी तैयार कर लिये जाएंगे और सितम्बर माह में इन बसों को चलाया जायेगा। सिटी लाइफ को बेहतर बनाने के लिए लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शहर की सड़कों को और बेहतर बनाया जायेगा।

वर्चुअल बैठक में कानपुर कमिश्नर श्री राजशेखर, सीआईआई कानपुर जोन और गोल्डी मसाला के डायरेक्टर श्री आकाश गोयनका, श्री आशीष माथुर, श्री मनोज गुप्ता, श्री समीर गुप्ता, श्री शशांक अग्रवाल आदि ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम