Skip to main content

राजकीय गृहों के बच्चों को महफूज बनाने को अफसरों ने संभाला मोर्चा

राजकीय गृहों के बच्चों को महफूज बनाने को अफसरों ने संभाला मोर्चा

  • मौके पर जाकर व्यवस्थाओं को परखने के साथ ही दे रहे जरूरी दिशा-निर्देश
  • प्रमुख सचिव वी. हेकाली झिमोमी ने बाराबंकी के राजकीय संप्रेक्षण गृह-किशोरी का लिया जायजा
  • कहीं पर न हो चूक, अधिकारी रख रहे ख्याल, विशेषज्ञों की भी ले रहे सलाह

लखनऊ: 10 जून, 2021, कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से प्रदेश के राजकीय आवासीय गृहों और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों को पूरी तरह से महफूज बनाने को महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने मोर्चा संभाल रखा है। वह खुद मौके पर जाकर वहां की छोटी-बड़ी हर व्यवस्था को परख रहे हैं और जहाँ पर भी कोई कमी नजर आ रही है, उसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दे रहे हैं। इसके अलावा कोविड वर्चुअल सपोर्ट ग्रुप के माध्यम से इन गृहों में कार्य कर रहे कर्मचारियों का क्षमतावर्धन किया जा रहा है और विशेषज्ञों की मदद से भी उन्हें जरूरी सावधानी बरतने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

प्रदेश में महिला कल्याण विभाग द्वारा निराश्रित महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित राजकीय आवासीय गृहों व संस्थाओं में संवासियों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवासन, पुनर्वासन आदि की व्यवस्था की गयी है। कोविड-19 को देखते हुए इन व्यवस्थाओं को और चाक-चैबंद बनाने को कहा गया है, इसी क्रम में विभाग के उच्च अधिकारी खुद मौके पर जाकर हर व्यवस्था का जायजा लेने में जुटे हैं ताकि कहीं किसी तरह की चूक न होने पाए। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव वी. हेकाली झिमोमी ने मंगलवार को बाराबंकी के राजकीय सम्प्रेक्षण गृह-किशोरी का जायजा लिया और व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा राजधानी के राजकीय बाल गृह बालक (शिशु) प्राग नारायण रोड का भी वह मौका मुआयना करेंगी। इसके अलावा विभाग के विशेष सचिव डॉ. अशोक चन्द्र कानपुर नगर के राजकीय बाल गृहों की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। विशेष सचिव गरिमा यादव लखनऊ के राजकीय बाल गृह बालक और राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का जायजा लेंगी। निदेशक महिला कल्याण विभाग मनोज कुमार राय लखनऊ के राजकीय बाल गृह बालिका मोतीनगर और राजकीय मानसिक मंदित बालिकाओं हेतु विशेषीकृत गृह, मोतीनगर की व्यवस्थाओं को परखेंगे। इसके अलावा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी अन्य जिलों में संचालित राजकीय गृहों में जाकर वहां की व्यवस्थाओं को परखने और जरूरी निर्देश देने की व्यवस्था की गयी है।

निरीक्षण के दौरान व्यक्तिगत तौर पर बच्चों से बात करना व उनकी जरूरतों की पूर्ति का निर्देश देना, बच्चों की पारिवारिक पृष्ठभूमि की रिपोर्ट व व्यक्तिगत देखरेख योजना की समीक्षा करना, विशेष देखरेख व आवश्यकता वाले बच्चों की व्यक्तिगत देखरेख योजना की समीक्षा करना, महिला कल्याण विभाग के सभी कर्मचरियों तथा 18 साल से अधिक की महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा और यदि टीका नहीं लगा है तो शिविर लगाकर जल्दी से जल्दी टीकाकरण की व्यवस्था पर चर्चा, बच्चों को क्वारनटीन व आइसोलेट किये जाने की व्यवस्थाओं और स्थिति की समीक्षा, संस्थाओं में मूलभूत आवश्यकताओं की सप्लाई और पूर्ति की समीक्षा, बच्चों के मनोरंजन, व्यायाम, योग व वेंटिलेशन आदि की व्यवस्थाओं की समीक्षा, स्टाफ और बच्चों द्वारा मास्क, सामाजिक दूरी व हाथ धोने सहित अन्य कोविड प्रोटोकाल के अनुपालन की समीक्षा, आवासित बच्चों को अपने परिवार से बातचीत के लिए रोस्टर की स्थिति, संसाधनों, डिजिटल माध्यमों की उपलब्धता की समीक्षा, जैसे- वीडियो चेट या व्हाट्सएप आदि बच्चों के साथ समूह बैठक कर बात करना व गृहों के संचालन के लिए सुझाव प्राप्त करना, गृहों के सेनेटाइजेशन की व्यवस्था की समीक्षा करना तथा कोविड प्रभावित बच्चों व स्टाफ की चिकित्सा और देखरेख की समीक्षा की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम