Skip to main content

माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आगामी 01 जुलाई से 31 जुलाई तक द्वितीय संचारी रोग अभियान संचालित किया जाएगा

माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आगामी 01 जुलाई से 31 जुलाई तक द्वितीय संचारी रोग अभियान संचालित किया जाएगा

  • विभिन्न गतिविधियो यथा निबन्ध, चित्रकला, पोस्टर, स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयेाजन करते हुए विद्यार्थियो एवं अभिभावकों को दिमागी बुखार एवं संचारी रोग के साथ कोरोना महामारी के संबंध में जागरूक किया जाएगा 
  • सभी गतिविधियां शिक्षको एवं विद्यार्थियो के बने 290625 व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से संचालित की जाएगी
  • अभिभावको एवं विद्यार्थियेा को संचारी रोगो से बचाव एवं रोकथाम विशेषकर स्वच्छता, सुरक्षित पानी पीने, शौचालय का प्रयोग करने के साथ साथ खुले में शौच के नुकसान पर भी जागरूक किया जाएगा --उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा

लखनऊः दिनांकः 20 जून, 2021, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आगामी 01 जुलाई से 31 जुलाई तक द्वितीय संचारी रोग अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियो को दिमागी बुखार एवं संचारी रोगों से बचाव तथा उपचार हेतु जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने बताया कि आज मा0 मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता मे संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान माह जुलाई 2021 के संबंध में संबंधित विभागों के साथ बैठक हुई। उन्होने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियो यथा निबन्ध, चित्रकला, पोस्टर, स्लोगन एवं क्विज आदि प्रतियोगिताओं का आयेाजन करते हुए विद्यार्थियो एवं अभिभावकों को दिमागी बुखार एवं संचारी रोग के साथ कोरोना महामारी के संबंध में जागरूक किया जाएगा। उन्होने बताया कि यह सभी गतिविधियां शिक्षको एवं विद्यार्थियो के व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से संचालित की जाएगी। वर्तमान में विभाग में शिक्षको एवं विद्यार्थियो के 290625 व्हाटसअप ग्रुप बने हुए है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 01 जुलाई से प्रारम्भ हो रहे द्वितीय संचारी रोग नियन्त्रण अभियान में अभिभावको एवं विद्यार्थियेा को संचारी रोगो से बचाव एवं रोकथाम विशेषकर स्वच्छता, सुरक्षित पानी पीने, शौचालय का प्रयोग करने के साथ साथ खुले में शौच के नुकसान पर भी जागरूक किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से बुखार होने पर ’’क्या करें, क्या न करें’’ विषय पर जागरूक किया जाएगा तथा दिमागी बुखार के कारणो के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कार्मिको के सहयोग से विद्यार्थियो को वैक्टरजनित रोगो से बचाव के संबंध में जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी। अभियान के माध्यम से शिक्षको द्वारा विद्यार्थियो को क्लोरीनेशन डेमो, पेयजल कोे उबालना, साबुन से हाथ धोना, शौचालय को प्रयोग एवं स्वच्छता के विषय में जागरूक किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लाकडाउन की स्थिति में प्रथम संचारी रोग नियन्त्रण अभियान   01 मार्च से 31 मार्च 2021 तक के अन्तर्गत आनलाईन व्हाटसअप, वर्चुअल क्लास के द्वारा विद्यार्थियो एवं अभिभावको को जागरूक किया गया। उन्होने बताया कि इस दौरान 175739 प्रधानाचार्य/शिक्षको द्वारा 3084330 विद्यार्थियो एवं 933085 अभिभावको से व्हाटसअप वर्चुअल क्लासेज के माध्यम से  सम्पर्क स्थापित कर जागरूक किया गया। प्रथम संचारी रोग नियन्त्रण अभियान मे आयोजित आनलाइन पोस्टर/चित्रकला/स्लोगन प्रतियोगिताओं में 268507 विद्यार्थियो ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम