Skip to main content

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने राजधानी के बाजारों मे अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनने हेतु जागरूकता अभियान शुरू किया

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने राजधानी के बाजारों मे अनिवार्य रूप से  फेस मास्क पहनने हेतु जागरूकता अभियान शुरू किया 

कोविड-19 के पुनः बढ़ रहे दुष्प्रभाव की रोक थाम हेतु उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने राजधानी के प्रमुख मार्गों पर एवं बाजारों मे अनिवार्य रूप से  फेस मास्क पहनने हेतु जागरूकता अभियान शुरू किया I

सोमवार को बर्लिंगटन चौराहे ,हुसैनगंज में संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस के अधिकारियों के साथ मिलकर फेस मास वितरण करते हुए वाहन चालको/ सवारों, पैदल चल रहे लोगों, ठेले -खोमचे एवं दुकानों पर खरीदारी कर रहे लोगों एवं व्यापारियों को फेस मास्क बांटते हुए अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनने की अपील की  मंगलवार को पत्रकारपुरम चौराहे पर चलेगा जागरूकता अभियान फेस मास्क पहनने से काफी हद तक कोविड-19 के प्रसार को रोकने में मिलेगी सहायता :संजय गुप्ता 

एडीसीपी मध्य चिरंजीव सिन्हा ने व्यापारियों, ग्राहकों, राहगीरों, वाहन चालकों से कोविड-19 के बचाव के नियमों के पालन की अपील की राजधानी लखनऊ में एक बार पुनः कोविड-19 से प्रभावित होने वालों की संख्या में हो रही वृद्धि को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने जनता के मध्य जागरूकता अभियान की शुरुआत की एडीसीपी मध्य श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने  विधान सभा मार्ग एवं हुसैनगंज के व्यापारियों के साथ मिलकर बर्लिंगटन चौराहा ,हुसैनगंज पर व्यापारियों, राहगीरों, वाहन चालको ,पैदल चलने वाले लोगों ,ठेले -खोमचे पर खरीददारी कर रहे लोगों को फेस मास्क वितरित किया तथा अनिवार्य रूप से उनसे फेस मास्क पहनने की अपील की 

एडीसीपी मध्य चिरंजीव सिन्हा ने कहा हम सब मिलकर  अपनी जागरूकता से कोविड-19 की रोकथाम के लिए बने नियमों का पालन करके कोविड-19 के प्रभाव को बढ़ने से रोकने में अपनी सहायक भूमिका निभा सकते हैं उन्होंने कहा हम सब स्वयं को अपने परिवार को तथा समाज के अन्य लोगों को इस हेतु जागरूक करें तथा 2 गज दूरी के नियमों का गंभीरता से पालन करें तथा लगातार हाथ साबुन से धोते रहे तथा कोविड-19 के दुष्प्रभाव को बढ़ने से रोकने में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है कि सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रयासों को अपनी जिम्मेदारी से आगे बढ़ाए ,  कार्यक्रम में हुसैन गंज के थाना प्रभारी भी मौजूद रहे

संगठन के नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी ने बताया मंगलवार को पत्रकारपुरम गोमती नगर में यह अभियान चलाया जाएगा, मास्क जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, विधान सभा मार्ग ,हुसैनगंज इकाई के चेयरमैन मुकेश आहूजा ,अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल यादव ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, उपाध्यक्ष आतिफ जैन, महामंत्री अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष एलके शुक्ला, संगठन मंत्री मिस्टर जॉन, मीडिया प्रभारी निखिल मिश्रा ,विधिक सलाहकार विशाल यादव, प्रचार मंत्री राजाराम मौजूद रहे तथा संगठन के नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे 


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम