Skip to main content

रामनवमी पर साधु संतों की अगुवाई में यूटूब चैनल मेधज एस्ट्रो का शुभारंभ।

रामनवमी पर साधु संतों की अगुवाई में यूटूब चैनल मेधज एस्ट्रो का शुभारंभ। 

  • डॉ समीर त्रिपाठी का नाम न्यूज़ीलैंड के मॉरवेलस बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज।
  • देश भर से आये वीडियो संदेश भी  हुये प्रसारित 

लखनऊ। कोरोना काल में ईश्वरीय भक्ति ही जनमानस में आशा की किरण जगा रही है। ऐसी ही आशा की ज्योत जगाने राम नवमीं के दिन कई प्रकांड साधु-संतों का जमावड़ा गोमती नगर के इंदिरा गाॅंधी प्रतिष्ठान के मार्श हाॅल में हुआ। इस अवसर पर डाॅ. समीर त्रिपाठी के अर्थ सहित रामचरित मानस  गायन का यू ट्यूब चैनल मेधज एस्ट्रो पर लॉन्चिंग भी की गई।

मेधज टेक्नोकाॅन्सेप्ट प्रा.लि. के संस्थापक डाॅ. समीर त्रिपाठी ने इस आपदा में अवसर को पहचाना और अपने हुनर को आध्यात्म से जोड़कर भक्ति को एक नयी दिशा देने का प्रयास किया। उन्होंने संपूर्ण रामचरित मानस का अर्थ सहित गायन किया जो स्वयं में एक अद्भुत कार्य है। इंदिरा गाॅंधी प्रतिष्ठान में उनको न्यूजीलैंण्ड की मॉरवेलस बुक ऑफ रिकाॅर्ड कंपनी की ओर से इसके लिए स्पॉट सर्टिफिकेट भी दिया गया। अपने पिता की इस मुहिम में पुत्री हर्षा त्रिपाठी ने कथक नृत्य की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस दौरान पद्मविभूषण जगद्गुरू रामभद्राचार्य मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस वर्तमान समय में सभी के लिये प्रेरणा स्रोत है। डाॅ. समीर  ने इसे अर्थ सहित गाकर इस ग्रंथ को सभी के लिये सहज कर दिया है।  माता रेखा त्रिपाठी ने कहा की मेरे बेटे ने कोरोना काल को आपदा में अवसर के रूप में बदलते हुए आध्यात्म व भक्ति की जो रसगंगा लोगों तक पहुंचाई है उससे मैं बहुत प्रसन्न हूँ। यह समय अपनी अंदरूनी शक्ति को मजबूत करने का है जो ऐसी ही आध्यात्मिक शक्तियों से संभव है। इस अवसर उनके भाई गुंजन त्रिपाठी, पत्नी अल्का त्रिपाठी व समस्त मेधज परिवार मौजूद रहा। संगीत रचना सुधेश खरे व ओम प्रसाद ओमी की रही। कार्यक्रम में कोविड-19 की सम्पूर्ण गाइडलाइन का पूर्णतया पालन किया गया।

देश भर से आये वीडियो संदेश ने भी दिया कार्यक्रम को बल।

इस दौरान कर्यक्रम को अपने वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा श्री त्रिपाठी ने मोदी जी के कथन आपदा में अवसर को चरितार्थ करते हुए जो यह सम्पूर्ण रामचरित मानस का अर्थसहित गायन किया है वह बेहद सराहनीय है। सांसद व अभिनेता रवि किशन ने कहा महामारी के इस भीषण दौर में प्रभु श्री राम का चरित्र लोगों की अंदरूनी शक्ति को मजबूत करेगा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कोविड-19 के चलते कार्यक्रम में उपस्थित न हो पाने पर खेद प्रकट करते हुए कहा की समीर जी का यह कार्य लोगों को इस भयंकर महामारी की दौर में बहुत ही सुकून देगा व उनके अन्दर इस महामारी से लड़ने की शक्ति प्रदान करेगा। मध्य प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार ने इस कार्य को बेहद सराहनीय बताया। इसके अलावा शांतानंद सोहम आश्रम किशनी मैनपुरी श्री शक्ति धाम उन्नाव के महंत नारायण स्वरूप, नानक साही मठ खदरा लखनऊ के सह महंत विष्णुदास, श्री पीताम्बर पीठ दतिया,  मप्र के प्रमुख पुजारी पं. दीपक पुरोहित , स्वामी भाष्करानंद प्रयाग, शास्त्री के अलावा राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी व सांसद दिग्विजय सिंह, श्री कृष्णा व्यास जी महाराज, दसविद्या महासाधक, वडोदरा, गुजरात,केन्द्रीय मंत्री राम दास अठावले, सुशील सिंह गांधी ,अयोध्या के संत चंद्रान्शु जी महाराज, अगोहर पीठाधीश्वर हरिश्चंद्र घाट काशी के श्रीमंत कपाली बाबा जी महाराज ने भी अपने वीडियो सन्देश से कार्यक्रम को आशीर्वाद दिया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम