Skip to main content

अमेरिकी नागरिक को अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ में मिली जीवन की नई सौगात

अमेरिकी नागरिक को अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ में मिली जीवन की नई सौगात

  • उत्तर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा सुविधा देखकर आश्चर्यचकित हैं अमेरिकी नागरिक श्री मैथ्यू डेलटन 
  • आमेरिकी अस्पतालों जैसी सुविधा से की अपोलोमेडिक्स अस्पताल लखनऊ की तुलना

लखनऊ, 2 अप्रैल 2021, यह अपने आप मे उत्तर प्रदेश और भारत की चिकित्सा सुविधाओं के लिए बेहद गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि एक अमेरिकी नागरिक को लखनऊ स्थित अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में जीवन की नई सौगात मिली हैं। अमेरिका निवासी श्री मैथ्यू डेलटन की अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ सफल हार्ट बाई पास सर्जरी कर नया जीवन प्रदान किया गया।

अपोलोमेडिक्स के सीनियर कंसलटेंट CTVS सर्जन डॉ  विजयंत देवनराज ने बताया कि अमेरिकी निवासी - श्री मैथ्यू डेलटन अपने व्यापार के सिलसिले में लखनऊ आकर रह रहे थे। उनकी छाती में  कभी-कभी हल्का दर्द बना रहता था। इसके लिए वह अपना सामान्य परिक्षण कराना चाह रहे थे। वे इसके लिए ऑनलाइन अस्पतालों की लिस्ट सर्च कर रहे थे। इसी तलाश के दौरान उन्हे अपोलोमेडिक्स अस्पताल बारे में जानकारी मिली। वे बिना समय गंवाए अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे, जहां शुरुआती जाँच में उन्हें हृदय रोग की पुष्टि हुई। जिसके बाद उन्हें हृदय रोग विभाग में लाया गया जहां पर उनके आगे  सारे टेस्ट कराये जाँच से पता चला कि उनकी एक धमनी की ( left main coronary artery critical stenosis) लगभग 90% ब्लॉक थी,  पेशेंट की एंजियोग्राफी करनी पड़ेगी। यह बेहद गम्भीर स्थिति है, जिसमें श्री मैथ्यू डेलटन को कभी भी हृदय आघात हो सकता था। हमारी टीम ने उनकी सफल बाईपास सर्जरी की जिसके बाद श्री डेल्टन पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर अपने घर चले गए।

श्री मैथ्यू डेलटन ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया, "उत्तर प्रदेश में ऐसी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा देखकर उन्हें बेहद सुखद आश्चर्य हुआ। मुझे यहाँ के डॉक्टर्स व स्वास्थ्य सुविधाएं एकदम अमेरिका के अस्पताल के जैसी ही लगी, मै यहाँ के इलाज से पूरी तरह से संतुष्ट हूँ और यहाँ के सारे डॉक्टर्स और स्टाफ का आभार व्यक्त करना चाहता हूं।  अपोलोमेडिक्स आने से पहले मैं बहुत सारी शंकाओं से घिरा हुआ था, पर खुशी इस बात की है कि मैं सही समय पर सर्वश्रेष्ठ अस्पताल में पहुंचा और सब सुगमता और सरलता के साथ ठीक से हो गया। डॉक्टर विजयंत देवराज और उ की टीम ने मुझे हर प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी और वर्तमान में तथा भविष्य में ली जाने वाली सावधानियों के बारे में सजग किया।  अस्पताल में व्यक्तिगत रूप से मेरी सारी शंकाओं का निवारण किया गया, जिससे उन्हें इलाज के साथ-साथ काफी मानसिक बल भी मिला।"

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ के एमडी व सीईओ डॉ मयंक सोमानी ने कहा  "उत्तर प्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ प्रतिदिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में अंतर्राष्टीय स्तर की चिकित्सा सेवाएं मौजूद हैं। हमें खुशी है की अमेरिका से आए  हुए एक नागरिक को हम सही समय पर उनके देश जैसी ही अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधा के साथ-साथ सही उपचार देने में हम सक्षम हुए। हमें उम्मीद है की आने वाले समय में उत्तर प्रदेश अंतराष्टीय मेडिकल टूरिज़म का हब बनेगा। मैं डॉ विजयंत देवनराज और उनकी टीम को बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल निरंतर सभी को उत्कृष्ट उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराता रहेगा।”

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम