Skip to main content

महिला दिवस माह के अंतर्गत मिशन शक्ति के तहत हुआ सम्मान समारोह

महिला दिवस माह के अंतर्गत मिशन शक्ति के तहत हुआ सम्मान समारोह

  • पुरुषों के क्षेत्र में धाक जमाने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

        लखनऊ 22 मार्च। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला माह का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में माह के चौथे सोमवार 22 मार्च को उन महिलाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने पुरुषों के क्षेत्र में अपना नाम अर्जित किया है। यह आयोजन निराला नगर के जे.सी.गेस्ट हाउस में हुआ।   

        समता कुमारी 16 जनवरी 2010 से चारबाग रेलवे स्टेशन में बतौर लोको पायलेट गुड्स पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ डिविजन से अपना कार्य दक्षता पूर्वक संभाल रही हैं। आलमबाग निवासी समता ने बताया कि वह लखनऊ ही नहीं उत्तर प्रदेश की पहली लोको पायलेट हैं और देश की पांचवी महिला होने का गौरव भी उन्हें हासिल है। संध्या गुप्ता लखनऊ के एनइआर में बतौर लोको पायलेट शंटर अपनी सेवाएं दे रही हैं। ग्लाइडर पाइलेट प्रीति एम.शाह लखनऊ की पहली और उत्तर प्रदेश की तीसरी पैरा सैलिस्ट है। उन्होंने साल 1995 में लखनऊ यह कीर्तिमान स्थापित किया। इस क्रम में उन्होंने 1996 में हवाई जहाज से पैराशूट से छलांग भी लगायी। नेहा काजी क्लासिकल हवाइन गिटार स्वरित करती हैं। वह विदेशी साज गिटार के माध्यम से हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत का प्रचार-प्रसार कर ही है। इंदु शर्मा फैसलेंन्दु महिला गृह उद्योग का संचालन कर ही है। होम बेक शेफ दीप्ति जेटली अपना खुद का कैफे संचालित कर रही है। मालती मिश्रा आत्मनिर्भर हो ई-रिक्शा का संचालन करती है। बागीशा पाण्डेय बुटिक संचालित करती है। स्वाति श्रीवास्तव नाल वादिका है। वर्तमान में वह भातखंडे संगीत संस्थान के माध्यम से अपने जैसे अन्य कलाकार तैयार कर रही हैं।

        इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकप्रिय बाल नृत्यांगना अंशिका त्यागी ने प्रथम देव गणपति वंदना “देवाश्री गणेशा” के बाद “कान्हा माने न” पर सुंदर नृत्य किया। रुचि कटियार ने केसरिया बालमा और जग घुमिया गाने पर प्रभावी नृत्य किया। किरन भारद्वाज के सधे संचालन में लोकप्रिय गायिका प्रीति लाल ने होली के अवसर पर पारंपरिक फाग गायन के क्रम में “रंग डारो न कान्हा भिजत चुनरी रंग डारो” न और “अरे फागुन करावे मिलनवा हो बालो सा र रा र” सुनाया।

        सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संयुक्ता भाटिया को आमंत्रित किया गया था। विशिष्ट अतिथि के क्रम में जलनिगम के चेयरमैन जी.पटनायक, समाज सेवी शाहिस्ता अम्बर, प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार-प्रसार अभियान उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विधायक शैलेश कुमार सिंह "शैलू और मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर को भी आमंत्रित किया गया था। इस अवसर संस्था की उपाध्यक्ष नीरा लोहानी, जे.सी.फाउण्डेशन के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल और उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, लोकप्रिय नृत्यांगना अंशिका त्यागी, मनोज त्यागी, डी.सिद्दीकी सहित अन्य उपस्थित रहे। इस वृहद समारोह से संदर्भ में जानकारी नीशू त्यागी के फेसबुक के लिंक भी अपलोड की गई है। नव अंशिका फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा नीशू मनोज ने बताया कि चूंकि इस साल 8 मार्च, सोमवार को पड़ रहा है इसलिए पूरे महीने हर सोमवार को विविध कार्यक्रम “मिशन शक्ति” के तहत आयोजित किये जा रहे हैं। इसमें समाज की हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। यह समारोह शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित स्थलों पर आयोजित किये जा रहे हैं। इस कड़ी में पहले दिन 1 मार्च को घरों में काम करने वाली महिलाओं, 8 मार्च को मेधावी माताओं का और फिर 15 मार्च को होनहार बेटियों का सम्मान किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम