Skip to main content

भारत के लिए बने नए माउंटेन ड्यू आइस™ ने भारत में अपना पहला कैंपेन शुरू किया

भारत के लिए बने नए माउंटेन ड्यू आइस™ ने भारत में अपना पहला कैंपेन शुरू किया

  • " हर चुनौती होगी पार, बस चहिए जीतने की आग और ठंडा दिमाग "
  • नए कैंपन में ब्रैंड एंबेसडर ऋतिक रोशन दिखाई देंगे

लखनऊ 20 मार्च, 2021: पेप्सिको इंडिया ने गर्मियों के मौसम के लिए ताज़गी से भरपूर और नींबू के रस वाले फिज़ी पेय, नए माउंटेन ड्यू आइस™ का भारत में पहला टीवी कैंपेन लॉन्च किया है। इस नए समर कैंपन में बॉलीवुड सुपरस्टार और ब्रैंड एंबेसडर ऋतिक रोशन दिखाई देंगे। यह कैंपेन जीतने की आग और ठंडा दिमाग रखने की बात कहता है। यह लोगों को प्रेरित करता है कि रोमांच की भावना को अपनाएं और जीतने की मज़बूत इच्छाशक्ति के साथ अपने डर पर काबू पाने के लिए दिमाग को शांत रखें।

‘मेड फॉर इंडिया’ माउंटेन ड्यू आइस™ को भारतीय स्वाद के हिसाब से विकसित किया गया है। पेय पदार्थों की श्रेणी में पेप्सिको इंडिया द्वारा किए जा रहे इनोवेशन के मामले में भी यह बहुत अहम पड़ाव है। पहली बार आ रहा माउंटेन ड्यू आइस™ कैंपेन ड्यू के दर्शन को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा।

फिल्म की शुरुआत में ऋतिक रोशन बाइक स्टंट के ज़रिए विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के बारे में सोचते दिखाई देते हैं। जब ऋतिक अपने सामने मौजूद विकल्पों पर विचार करते हैं तो उनके चेहरे पर डर दिखाई देता है। माउंटेन ड्यू आइस™ का एक घूंट पीते ही वह चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हो जाते हैं और उनके चहरे पर दृढ़ निश्चय नज़र आता है।  "हर चुनौनी होगी पार, बस चाहिए जीतने की आग और ठंडा दिमाग”, ये प्रभावशाली शब्द ब्रैंड के ‘डर के आगे जीत है’ के दर्शन को दोहराते हैं और जीवन में शानदार सफलता हासिल करने में रुकावट बन रहे डर को दूर करने में मदद करते हैं।

टीवीसी की शूटिंग के अपने अनुभव के बारे में ब्रैंड एंबेसडर ऋतिक रोशन ने कहा, "माउंटेन ड्यू आइस का यह कैंपेन उतना ही तरोताज़ा है, जितना कि इसके नाम से जाहिर होता है! गर्मियों के मौसम में यह टीवीसी ग्राहकों को 'ठंडक' के अनुभव से परिचित कराता है। दिलचस्प बात यह है कि यह जिम्मेदारी के साथ निडर होने पर जोर देता है और ब्रैंड की टैगलाइन - 'डर के आगे जीत है' के पूरी तरह अनुरूप है। माउंटेन ड्यू आइस का 'जीतने की आग और ठंडा दिमाग’, एक ज़बरदस्त स्लोगन है। यह स्लोगन जनहित का संदेश देने के साथ-साथ उत्पाद की विशेषताओं को भी सामने रखता है। इससे बेहतर कोई दूसरा नहीं मिल सकता!”

पेप्सिको इंडिया में माउंटेन ड्यू एंड स्टिंग के कैटेगरी डायरेक्टर, विनीत शर्मा ने कहा,“माउंटेन ड्यू आइस का पहला ब्रैंड कैंपन शुरू करते हुए हम बहुत उत्साहित हैं। पेय पदार्थों की कैटेगरी की हमारे इनोवेशन यात्रा में माउंटेन ड्यू आइस बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नए कैंपेन के ज़रिए हम माउंटेन ड्यू ब्रैंड के मूलभूत दर्शन ‘डर के आगे जीत है’ को' आइस’ ट्विस्ट दे रहे हैं। इसके पीछे युवाओं को यह प्रेरणा देने का विचार है कि अगर वे अपने मन में जीतने की आग रखने के साथ ठंडे दिमाग के साथ काम करें तो जीवन में आने वाली किसी भी चुनौती या डर का सामना कर सकते हैं। हमें विश्वास है कि ग्राहकों को यह नया कैंपेन बहुत पसंद आएगा और उन्होंने माउंटेन ड्यू के पिछले सभी कैंपेन को जितना पसंद किया है माउंटेन ड्यू आइस को भी उतना ही पसंद करेंगे।”

माउंटेन ड्यू आइस™ के नए टीवीसी को 360-डिग्री कैंपेन के ज़रिए टीवी, डिजिटल, आउटडोर और सोशल मीडिया जैसी सभी जगहों पर दिखाया जाएगा। माउंटेन ड्यू आइस™ भारत में सभी आधुनिक और पारंपरिक रिटेल दुकानों के साथ-साथ प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर सिंगल और मल्टी सर्व पैक में उपलब्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम