Skip to main content

अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित गति से करें निस्तारण -श्री केशव प्रसाद मौर्य

अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित गति से करें निस्तारण -श्री केशव प्रसाद मौर्य

  • उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुनी जन समस्याएं
  • दिव्यांगों के बीच खुद चलकर पहंुचे उपमुख्यमंत्री

लखनऊ, दिनांकः 22 मार्च, 2021, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने कैम्प कार्यालय-7 कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समुचित निराकरण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दियेे। श्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की तथा समस्याओं को पूरी गम्भीरता व संवेदनशीलता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये।

श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न लोगों की समस्याएं उनसे सीधे रू-ब-रू होते हुए सुनी व उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से किया जाय तथा निर्धारित समयसीमा के अंदर किया जाय। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। अधिकारी शासन की प्रतिबद्धताओं व जन आकांक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही या हीलाहवाली किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी। जनता दर्शन में आज फरियादियों का भारी मजमा रहा। श्री मौर्य को जैसे ही पता चला कि उनके आवास पर कई दिव्यांग व्यक्ति भी आये हुये हैं, तो वह स्वयं उनके पास चलकर गये और उनकी समस्याओं को गौर से सुना तथा विश्वास दिलाया कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का हर सम्भव समाधान जल्द से जल्द कराया जायेगा।

जनता दर्शन में अवैध कब्जा हटवाने, आर्थिक सहायता दिलाने, फसल क्षतिग्रस्त होने पर आर्थिक लाभ दिलाने, मकान विवाद, तालाब की जमींन से अवैध कब्जा हटवाने, अनुकम्पा के आधार पर नौकरी दिलाने, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्व, सड़क, अवैध अतिक्रमण, भूमि विवाद, अनापत्ति प्रमाण पत्र, जल निकासी आदि जनसरोकारों से जुड़े मसले आये तथा उपमुख्यमंत्री ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को उनके निराकरण हेतु निर्देश दिये। जनता दर्शन में बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, बहराइच, कासगंज, एटा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, बलिया, लखनऊ, प्रयागराज, अम्बेडकरनगर, गाजीपुर, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, अयोध्या, सहारनपुर, श्रावस्ती, अलीगढ़, देवरिया आदि दो दर्जन से अधिक जिलों से आये लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम