Skip to main content

बीएल एग्रो के डीलर्स का वार्षिक सम्मेलन बरेली में आयोजित

बीएल एग्रो के डीलर्स का वार्षिक सम्मेलन बरेली में आयोजित

  • 50 साल पुरानी कंपनी के इस सम्मेलन में उससे संबद्ध और साझेदार हुए शामिल
  • कार्यक्रम में बॉलीवुड गायक हनी सिंह और हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर ने समां बांधा

बरेली, उत्तर प्रदेश, 22 मार्च, 2021: उत्तर प्रदेश के बरेली में स्थित भारत की प्रमुख खाद्य तेल और खाद्य उत्पाद कंपनी बीएल एग्रो लिमिटेड ने आज अपने डीलर्स का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया। बरेली के पर्साखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में कंपनी के परिसर में आयोजित इस भव्य सम्मेलन में उसके डीलर्स, संबद्ध लोगों, साझेदारों, सहायकों और अन्य मेहमानों को आमंत्रित किया गया था।

यह आयोजन कंपनी से जुड़े और कंपनी की प्रगति में महत्वपूर्ण भागीदार रहे डीलर्स को सम्मानित करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए आयोजित किया गया था। इस शानदार शाम को बॉलीवुड के जाने-माने गायक हनी सिंह और हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर ने अपनी प्रस्तुतियों से और मनोरम कर दिया। उपस्थित लोगों ने पूरे समय इनकी प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

50 साल पुरानी कंपनी बीएल एग्रो अपना प्रसार कर रही है और इसके लिए और साझेदार तलाश रही है। कंपनी ने कार्यक्रम में इन प्रत्याशित साझेदारों को भी कंपनी की ताकत तथा उससे जुड़ने के फायदे बताने के लिए आमंत्रित किया था।

इस मौके पर बीएल एग्रो लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक श्री आशीष खंडेलवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ''बीएल एग्रो उससे जुड़े लोगों के कारण इस ऊंचाई पर इतनी मजबूती से खड़ी है। आप सबके यहां आने और हमारे समारोह का हिस्सा बनने से मैं वाकई बहुत खुश हूं। कंपनी चूंकि अपने विस्तार को लेकर काफी आक्रमक रुख अपनाए हुए है, इसलिए हमें ऐसे और विश्वासपात्र, स्वप्रेरित और दृढ़ साझेदारों की जरूरत है जो हमारे साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। पिछले 50 सालों से हमने उत्तर भारत की पट्टी में लगातार साझेदार बनाए हैं। इससे आगे बढ़ते हुए हम देश भर के बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज करना चाहते हैं और इसलिए हमें देश भर से साझेदारों से जुड़ने की जरूरत है।''

उत्तर प्रदेश के बरेली से अपना सफर शुरू करने वाली बीएल एग्रो ने अब भारत के 13 राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, असम, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, जम्मू के 200 शहरों और नेपाल में लगभग 50,000 रिटेलर्स के नेटवर्क के साथ देश में सभी ब्रांडेड खाद्य तेल और खाद्य कंपनियों में सबसे बड़े वितरण नेटवर्क में से एक होने का दावा करती है।

बीएल एग्रो का ब्रांड नॉरिश साल 2018 में पोषण का वादे के साथ अस्तित्व में आया। इस ब्रांड में आम तौर पर भारतीय रसोई में उपयोग की जाने वाली चीजें जैसे आटा, चावल, दाल, घी और तेल, मेवे, पापड़, अचार, मुरब्बा, मसाला आदि वस्तुओं की संपूर्ण रेंज मिलती है। नॉरिश का हर उत्पाद बेहतरीन गुणवत्तापूर्ण सामग्री से भरपूर और अधिकतम पोषण सुनिश्चित करने के लिए सबसे अच्छी

प्रक्रिया में इसका उत्पादन किया जाता है। पडरौना, गोरखपुर और बरेली (उत्तर प्रदेश), जयपुर (राजस्थान), सूरत (गुजरात) और दिल्ली में कंपनी के 13 एक्सक्लूजिव ब्रांड आउटलेट्स (ईबीओज) हैं।

अपनी प्रसार रणनीति के तहत बीएल एग्रो ने अपने ब्रांड नॉरिश का प्रचार करने के लिए हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री और फिटनेस आइकन शिल्पा शेट्टी से अनुबंध किया है। कंपनी ने अपने ब्रांड बैल कोल्हू सरसों के तेल के चेहरे के तौर पर पेश करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी से अनुबंध किया है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम