Skip to main content

सी.एम.एस. प्रधानाचार्या सी.आई.एस.सी.ई., नई दिल्ली के गवर्निंग बॉडी की सदस्य नामित

 


सी.एम.एस. प्रधानाचार्या सी.आई.एस.सी.., नई दिल्ली के गवर्निंग बॉडी  की सदस्य नामित

लखनऊ 17 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या डा. (श्रीमती) विनीता कामरान को काउन्सिल फाॅर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी..), नई दिल्ली की गवर्निंग बाॅडी (शासकीय निकाय) का सदस्य चयनित किया गया है। डा. कामरान का यह चयन 5 फरवरी 2023 तक प्रभावी रहेगा।  सी.एम.एस. संस्थापक प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने डा. कामरान की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि डा. कामरान का सी.आई.एस.सी.. के शासकीय निकाय का सदस्य चुना जाना सिर्फ सी.एम.एस. के लिए अपितु लखनऊ के लिए गौरव की बात है। इससे डा. कामरान के अनुभवों एवं सृजनात्मक विचारों का लाभ देश भर के शिक्षण संस्थानों को मिलेगा।

            विद्यालय के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि डा. कामरान को यह सम्मान  शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनवरत परिश्रम, प्रतिबद्धता एवं निःस्वार्थ सेवा भावना के कारण प्रदान किया गया है। डा. कामरान सिर्फ भारत में ही नहीं अपितु विश्व भर के शिक्षाविद्ों के लिए प्रेरणास्रोत मानी जाती हैं, जिन्होंने शिक्षा में क्वालिटी की भावना के समावेश में सारी दुनिया में बढ़ावा दिया। उन्हीं के अथक प्रयासों की बदौलत आज विश्व के अधिकांश देशों में स्टूडेन्टस क्वालिटी कन्ट्रोल सर्किल की स्थापना संभव हुई है। डा. कामरान के नेतृत्व में इंग्लैण्ड, नेपाल, बांग्लादेश, अमेरिका, माॅरीशस, श्रीलंका, जर्मनी, कुबैत, तुर्की, इजराइल, हांगकांग, कतार, ईरान, मलेशिया, फिलीपीन्स, पाकिस्तान तथा श्रीलंका देशों के अनगिनत स्कूलों में स्टूडेन्ट्स क्वालिटी कन्ट्रोल सर्किल्स स्थापित हो चुके हैं तथा वे सभी अपने छात्रों को टी.क्यू.पी.  (टोटल क्वालिटी पर्सन) बनाने का प्रयत्न कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते ...

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।