Skip to main content

कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल का टॉप इन द कन्ट्री अवार्ड सी.एम.एस. छात्रा को

 


कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल का टॉप इन कन्ट्री अवार्ड सी.एम.एस. छात्रा को

लखनऊ, 2 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कैम्ब्रिज सेक्शन की मेधावी छात्रा अनाहिता सिंह को कैम्ब्रिज एसेसमेन्ट इण्टरनेशनल एजूकेशन बोर्ड द्वारा आउटस्टैन्डिंग कैम्ब्रिज लर्नर अवार्डस के अन्तर्गतटाॅप इन कन्ट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अनहिता को  यह पुरस्कार वर्ष 2019-20 में सम्पन्न हुई कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रदान किया गया है। अनहिता को यह पुरस्कार द्वितीय भाषा के रूप में हिन्दी के लिए प्रदान किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. की अत्यन्त प्रतिभाशाली छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। डा. गाँधी ने सी.एम.एस. शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया कि सी.एम.एस. के विद्वान शिक्षकों की बदौलत विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। शैक्षिक क्षेत्र में सी.एम.एस. छात्रों की उल्लेखनीय सफलता से यह स्पष्ट हो चुका है कि लखनऊ में भरपूर प्रतिभा है और लखनऊ अब राष्ट्रीय पटल पर शैक्षिक केन्द्र के रूप में स्थापित हो चुका है।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल एजूकेशन बोर्ड के तत्वावधान में आउटस्टैन्डिंग कैम्ब्रिज लर्नर अवार्डस प्रोग्राम के अन्तर्गत विश्व के लगभग 40 देशों में कैम्ब्रिज की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं तथापि यह अवार्ड छात्रों की प्रतिभा ज्ञान को विश्व स्तर पर प्रतिस्थापित करता है, साथ ही कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा पद्धति को भी प्रदर्शित करता है। यह अवार्ड इण्टरनेशनल जनरल सार्टिफिकेट आॅफ सेकेण्डरी एजूकेशन (आई.जी.सी.एस..) एवं कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल परीक्षा में विभिन्न विषयों में लेवल अर्जित करने वाले छात्रों को प्रदान किया जाता है।

            श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के लिए सतत् प्रयासरत है और  यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम