Skip to main content

मिशन शक्ति के तहत 51 महिलाओं के सम्मान संग 13वां यू0पी0 महोत्सव 24 से

मिशन शक्ति के तहत 51 महिलाओं के सम्मान संग 13वां यू0पी0 महोत्सव 24 से

  • यूपी टैलेण्ट हन्ट की निःशुल्क प्रतियोगिताएं
  • 21 महिलाओं, 11 पुरूषों और 11 बच्चों को यूपी रत्न सम्मान

लखनऊ, 13 दिम्बर 2020। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 24 दिसम्बर  से 7 जनवरी 2021 तक सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउण्ड केन्द्रीय विद्यालय के सामने अलीगंज लखनऊ में आयोजित होने वाला यूपी महोत्सव-2020 मिशन शक्ति के तहत 51 महिलाओं के सम्मान के साथ आरम्भ होगा। इस बात की जानकारी आज प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने संस्था के केन्द्रीय कार्यालय में सम्पन्न हुई यूपी महोत्सव की एक बैठक में दी।

उन्होंने बताया कि इस बार की यू0 पी0 महोत्सव की थीम आत्म निर्भर भारत का विकसित उत्तर प्रदेश होगी। उन्होंने बताया कि यूपी महोत्सव प्रदेश सरकार द्वारा प्रद्वत कोविड-19 के नियमों के तहत आयोजित किया जायेगा। विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 24 दिसम्बर से 7 जनवरी तक होने वाले 13वें यूपी महोत्सव में निःशुल्क यूपी टैलेण्ट हण्ट का आयोजन किया जायेगा, इसके तहत बच्चों व युवाओं की गायन, नृत्य, वादन, किड्स माॅडलिंग, मेंहदी, रंगोली, कबाड़ से जुगाड़, सिलाई, साइकिल रेस, खो-खो, कबड्डी, मिस्टर-मिस और मिसेज यूपी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने बताया कि यूपी महोत्सव में होने वाले यूपी टैलेण्ट हण्ट के अंर्तगत 10 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउण्ड केन्द्रीय विद्यालय के सामने अलीगंज में गायन, नृत्य और वादन के साथ अभिनय प्रतियोगिता के आॅडीशन का आयोजन किया जायेगा, इसमें चयनित प्रतिभागी यूपी टैलेण्ट हण्ट के आगे के राउण्ड में भाग लेंगे।

एन बी सिंह ने बताया कि यूपी महोत्सव में इस वर्ष उत्तर प्रदेश में विभिन्न क्षेत्र्ाों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रदेश की 21 महिलाओं को यूपी महिला रत्न सम्मान, 11 पुरूषों को यूपी रत्न सम्मान और 11 बच्चों को यूपी बाल रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा 11 कोरोना वाॅरियर्स को भी सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में रोजाना उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र्ाों की कला संस्कृति को बढावा देने हेतु अवधी नाइट्स, ब्रज नाइट्स, बंन्देली नाइट्स, राजस्थानी नाइटृस, भोजपुरी नाइटृस और बाॅलीवुड नाइटृस का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा कवि सम्मेलन, मुशायरा, बिरहा और आल्हा के कार्यक्रम होंगें। उन्होंने आगे बताया कि यूपी महोत्सव में इस वर्ष फूड जोन में राजस्थानी, पंजाबी, साउथ इण्डियन, चाइनीज, अवधी-मुगलई के अलावा देशी बाटी चोखे के स्टाल आकर्षण के केन्द्र होंगे। इसके अलावा फन जोन में बच्चों के लिए तमाम तरह के खिलौने एवं बड़ो के लिए हैण्डलूम हैण्डीक्राफ्ट्स, खादी, आॅटोमोबाइल, फर्नीचर, घरेलू सामानों और लघु इकाइयों द्वारा निर्मित सामानों के स्टाल होंगे।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते ...

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।