Skip to main content

नवनिर्मित अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ हेतु ‘‘लोगो’’ की डिजाइन एवं ‘‘सूक्ति’’ (स्लोगन) सृजन हेतु जनता एवं आमजन से मांगे गए प्रस्ताव

नवनिर्मित अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ हेतु ‘‘लोगो’’ की डिजाइन एवं ‘‘सूक्ति’’ (स्लोगन) सृजन हेतु जनता एवं आमजन से मांगे गए प्रस्ताव



  •  आमजन 31 अगस्त 2020 तक ई-मेल logoforabvmuup/gmail.com पर अपने प्रस्ताव भेजें


लखनऊ: दिनांक 21 अगस्त, 2020


प्रदेश में नवनिर्मित अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ हेतु ‘‘लोगो’’ की डिजाइन एवं ‘‘सूक्ति’’ (स्लोगन) सृजन में जनता एवं ग्राफिक डिजाइनर की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु आमजन से प्रस्ताव मांगे गए हैं। यह जानकारी देते हुए कुलपति अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ, डॉ0 ए0 के0 सिंह ने बताया कि इस संबंध में 31 अगस्त 2020 तक जनसाधारण से ‘लोगो’ व ‘सूक्ति’ सृजन के प्रस्ताव प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आमजन निर्धारित तिथि तक ई-मेल सवहववितंइअउननच/हउंपसण्बवउ पर अपने प्रस्ताव भेज सकते हैं। कोई भी डिजाइन व सूक्ति विश्वविद्यालय के कार्यालय में प्राप्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ‘लोगो’ फाइल रंगीन तथा एक से दो एमबी के मध्य होनी चाहिए। साथ ही अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल ऐड्रेस तथा एक अंडरटेकिंग कि यदि मेरा ‘लोगो’ अथवा सूक्ति चयनित की जाती है तो मेरा उस पर कोई कॉपीराइट या अधिकार नहीं होगा, भी भेजना होगा।


श्री सिंह ने बताया कि सर्वोत्तम ‘लोगो’ डिजाइन हेतु 20,000 रुपये तथा सर्वोत्तम ‘सूक्ति’ सृजन हेतु रु0 8000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। शॉर्टलिस्टेड प्रथम 05 लोगो व प्रथम 03 सूक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगो व सूक्ति सृजन प्राप्त हो जाने के बाद डिजाइन व वाक्य में परिवर्तन एवं संशोधन का अधिकार केवल अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ का होगा। प्रतिभागी द्वारा प्रेषित प्रविष्टि अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ को प्राप्त हो जाने के उपरांत चुने हुए ‘लोगो’ व ‘सूक्ति’ पर कॉपीराइट स्वचालित रूप से विश्वविद्यालय को हस्तांतरित हो जाएंगे। प्रतिभागी इस पर कोई दावा नहीं कर सकता है। प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://abvmuup.edu.in  पर देखा जा सकता है।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम