Skip to main content

मुख्यमंत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में उ0प्र0 द्वारा सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त किए जाने पर राज्य की जनता को बधाई दी

मुख्यमंत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में उ0प्र0 द्वारा सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त किए जाने पर राज्य की जनता को बधाई दी


 लखनऊ: 21 अगस्त, 2020


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में उत्तर प्रदेश द्वारा सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त किए जाने पर राज्य की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस  राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण के शीर्ष 12 अवाॅर्डों में से राज्य को 2 अवाॅर्ड मिले हैं। प्रदेश की 19 निकायों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित स्वच्छता अभियान के फलस्वरूप साफ-सफाई के सम्बन्ध में देश में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता सृजित हुई है। स्वच्छता सम्बन्धी जागरूकता वैश्विक महामारी कोविड-19 से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करा रही है। स्वच्छता के महत्व को ध्यान में रखते हुए वर्तमान अनलाॅक व्यवस्था में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को प्रदेश में विशेष स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन अभियान संचालित किया जा रहा है।


स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में प्रदेश के कई नगरों द्वारा अपनी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार किए जाने पर मुख्यमंत्री जी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इसे बेहतर करने के लिए प्रभावी प्रयास सतत जारी रखे जाएं। उल्लेखनीय है कि 10 लाख से अधिक आबादी वाले नगरों की श्रेणी में प्रदेश के अनेक नगरों द्वारा अपनी रैंकिंग में काफी सुधार किया गया है। लखनऊ को 12वां स्थान, आगरा को 16वां, गाजियाबाद को 19वां, प्रयागराज को 20वां, कानपुर को 25वां तथा वाराणसी को 27वां स्थान मिला है।


यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रदेश की 19 नगर निकायों में 2 कैंट क्षेत्र भी शामिल हैं। वाराणसी तथा शाहजहांपुर नगर निगम के अलावा प्रदेश के सम्मानित किए गए अन्य निकायों मंे लखनऊ, फिरोजाबाद, कन्नौज, चुनार, गंगाघाट, आवागढ़, मेरठ कैंट, गजरौला, मुरादनगर, स्याना, पलियाकलां, मल्लावां, बरूआ सागर, बकेवर, बलदेव, अछलदा तथा मथुरा कैंट सम्मिलित हैं।


अखिल भारतीय स्तर पर आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित कराई जाने वाली स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में राज्य ने विगत 3 वर्षों में सतत प्रगति की है। वर्ष 2018 में राज्य की 3 निकायों तथा वर्ष 2019 में 14 निकायों को सम्मान मिला था, वहीं इस वर्ष 2020 के सर्वेक्षण परिणाम में यह संख्या बढ़कर 19 हो गई है।


स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अन्तर्गत मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य में व्यक्तिगत शौचालयों का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। लगभग 60 हजार सीटों के सामुदायिक/सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। प्रदेश की समस्त नगरीय निकायों में महिलाओं के लिए विशेष रूप से पिंक शौचालय का निर्माण कराया गया है। प्रदेश के समस्त निकाय खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं तथा उन्हें क्यू0सी0आई0 से प्रमाणित भी किया जा चुका है। प्रदेश में 413 निकाय ओ0डी0एफ0 प्लस तथा 17 नगर निकाय ओ0डी0एफ0 प्लस-प्लस का स्तर हासिल कर चुके हैं। प्रतिबन्धित प्लास्टिक के सम्बन्ध में प्रदेश के सभी नगर निकायों में चलाए गए अभियान के अन्तर्गत 731.59 टन प्लास्टिक जब्त की गई तथा दण्ड स्वरूप 10.95 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम