Skip to main content

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को दी बधाई


उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को दी बधाई



  • प्रतिभा एवं शिक्षा को दिया जाएगा सम्मान और प्रोत्साहन

  • टाप-20 छात्र/छात्राओं के घरों तक बनेंगी पक्की सड़कें - केशव प्रसाद मौर्य


 लखनऊः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं परीक्षा में सफल सभी  टाप-20  छात्रों/छात्राओं के घरों तक व उनके स्कूलों तक डॉक्टर ए०पी०जे० अब्दुल कलाम गौरव पथ के नाम से पक्की सड़के बनाई जाएगी तथा वहां पर एक बड़ा बोर्ड लगाकर छात्र/छात्रा के बारे में पूरा विवरण लिखा जाएगा।


उन्होंने कहा कि इससे छात्रों का मनोबल बढ़ेगा और उनके गांव तथा स्कूलों का भी नाम रोशन होगा और वह आगे की शिक्षा ग्रहण करने के लिए और अधिक प्रेरित होंगे ।उन्होंने कहा कि आई सी एस सी और सीबीएसई बोर्ड में सफल होने वाले सभी टॉप ट्वेंटी छात्र-छात्राओं के घरों तक भी पक्की सड़कें बनवाई जाएंगी। उन्होंने अनुत्तीर्ण छात्राओं एवं छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा है कि वह निराश न हो। ‘कोशिश करने वालों की हार नहीं होती’, मेहनत करें, उन्हें भी सफलता मिलेगी।


श्री मौर्य ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है, कि प्रतिभा एवं शिक्षा को प्रोत्साहन व सम्मान देने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग में उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशन में ‘डॉ ए०पी०जे० अब्दुल कलाम गौरव पथ’  योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत वर्ष 2017 के 24 मेधावी छात्रों के निवास स्थलों तक रू 7.40 करोड़ की धनराशि से सड़कों का निर्माण/मरम्मत कार्य कराया गया। वर्ष 2018 के 89 मेधावी छात्रों के निवास स्थल तक रु0 23.17 करोड़ की लागत से सड़कें बनवाई/मरम्मत की जा चुकी हैं तथा 2019 के मेधावी छात्रों के निवास स्थल तक रू० 9.89 करोड़ की लागत से सड़कों के निर्माण/मरम्मत का कार्य  प्रगति पर है


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम