Skip to main content

मुख्यमंत्री ने जनपद गोण्डा के एल्गिन चरसड़ी तटबंध के संवेदनशील स्थल बांसगांव पर हो रहे बाढ़ कार्यों का हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने जनपद गोण्डा के एल्गिन चरसड़ी तटबंध के संवेदनशील स्थल बांसगांव पर हो रहे बाढ़ कार्यों का हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण किया



  • अधिकारियों से कराए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की

  • सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय के साथ पूरा करने के निर्देश

  • मुख्यमंत्री ने घाघरा नदी में कराए जा रहे ड्रेजिंग कार्य के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोण्डा के एल्गिन चरसड़ी तटबंध के संवेदनशील स्थल बांसगांव पर हो रहे बाढ़ कार्यों का हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कराए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री जी ने एल्गिन चरसड़ी तटबंध पर क्रियान्वित की जा रही दो परियोजनाओं, जिनकी लागत 2487.44 लाख रुपए एवं 1854.57 लाख रुपए है, के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इन परियोजनाओं के अन्तर्गत 05 अदद बोल्डर स्पर तथा 530 मीटर में बोल्डर रिवेटमेण्ट के कार्य कराए जा रहे हैं।


बाढ़ बचाव के कार्यों के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग द्वारा अवगत कराया कि परियोजना के कार्यों को कोविड-19 महामारी में लॉकडाउन के बावजूद भी तेजी से कार्य कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी द्वारा यह पूछे जाने पर कि कार्य कितने दिन में पूर्ण करा लिया जाएगा, अधिशासी अभियन्ता, बाढ़ खण्ड गोण्डा द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी 15 दिवस के अंदर कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।


मुख्यमंत्री जी ने घाघरा नदी में कराए जा रहे ड्रेजिंग कार्य के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की। अधिशासी अभियंता यांत्रिक ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि बन्धों की सुरक्षा हेतु ड्रेजिंग के कार्य कराए जा रहे हैं, जिसके शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। मुख्यमंत्री जी ने सम्बन्धित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ० महेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकाधिक श्रमिकों की व्यवस्था करायी जाए। उन्हांेंने कहा कि प्रकाश की व्यवस्था कराते हुए रात-दिन कार्य कराया जाए, ताकि गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र ही कार्य पूर्ण हो सके। श्रमिकों की खानपान इत्यादि की व्यवस्था भी की जाए, जिससे उन्हें कोई कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में 15 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण करा लिया जाए। सभी कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ वीडियोग्राफी कराते हुए कराये जा रहे हंै। कार्यों की प्रगति सेफ जोन में है। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम