Skip to main content

जीवन रक्षा पदक श्रेणी के पुरस्कारों हेतु प्रस्ताव आमंत्रित

जीवन रक्षा पदक श्रेणी के पुरस्कारों हेतु प्रस्ताव आमंत्रित


बहराइच । जीवन रक्षा पदक श्रेणी के पुरस्कार पानी में डूबने, दुघर्टनाओं, आग लगने की घटनाओं, बिजली का करन्ट लगने, भू-स्खलनों, जानवर द्वारा किये जाने वाले हमलों और खदानों में बचाव कार्य आदि जैसी घटनाओं में किसी व्यक्ति या व्यक्तियों की जान बचाने में मानवीय प्रकृति के सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किये जाते है। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा जीवन रक्षा पदक प्रदान किये जाते है।


सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक जान बचाने वाले व्यक्ति को जीवन के प्रति अत्यन्त गम्भीर खतरे की परिस्थितियों के बीच जाकर जान बचाने में उत्कृष्ट कोटि के साहस का परिचय देने के लिए प्रदान किया जाता है। जबकि उत्तम जीवन रक्षा पदक जान बचाने वाले व्यक्ति को जीवन के प्रति गम्भीर खतरे की परिस्थितियों के बीच जाकर जान बचाने में उसके द्वारा साहस और तत्परता का परिचय देने के लिए प्रदान किया जाता है। इसके अलावा जीवन रक्षा पदक जान बचाने वाले व्यक्ति को गम्भीर रूप से शारीरिक चोट लगने की परिस्थितियों के बीच जाकर जान बचाने में साहस और तत्परता देने के लिए प्रदान किया जाता है।


जीवन रक्षा पदक पुरस्कार के लिए जीवन के सभी क्षेत्रों के व्यक्ति पुरूष एवं महिला पात्र हंै। सशस्त्र बलों, पुलिस बलों और मान्यता प्राप्त अग्निशमन सेवा आदि के सदस्य भी इस पुरस्कारों के लिए पात्र है। बशर्ते की उनके द्वारा निस्पादित किया गया जीवन रक्षा का कार्य उनकी ड्यूटी के दौरान अन्यथा निर्वाह किये जाने वाले कार्यो से अलग हो। यह पुरस्कार मरणोपरान्त भी प्रदान किया जाता है। गृह मंत्रालय द्वारा इन पुरस्कारों के लिए प्रत्येक वर्ष सभी राज्य सरकारों, संघ राज्य क्षेत्र-प्रशासनों और भारत सरकार के मंत्रालयों एवं विभागो से सिफारिशें आमंत्रित किया जाता है। पुरस्कार की संस्तुतियों पर पुरस्कार समितियों द्वारा पराक्रमी कृत्य के निस्पादन तारीख से दो वर्षो की अवधि के अन्दर विचार किया जाता है। वर्ष 2020 के लिए जीवन रक्षा पदक श्रेणी के पुरस्कारों के सिफारिश प्रत्येक दशा में 30 सितम्बर 2020 तक आमंत्रित हैं।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम