Skip to main content

टाटा ट्रस्ट्स चार सरकारी अस्पतालों की इमारतों में सुधार करके वहां कोविड-19 इलाज केंद्र बना रहे हैं

टाटा ट्रस्ट्स चार सरकारी अस्पतालों की इमारतों में सुधार करके वहां कोविड-19 इलाज केंद्र बना रहे हैं


टाटा ट्रस्ट्स महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में विकसित कर रहे हैं 4 अस्पताल I टाटा ट्रस्ट्स चार सरकारी अस्पतालों की इमारतों में सुधार करके वहां कोविड-19 इलाज केंद्र बना रहे हैं।  इनमें से दो अस्पताल उत्तर प्रदेश और दो महाराष्ट्र में हैं।    भर्ती-रोगी और बाह्य-रोगी विभागों सहित इन अस्पतालों की सभी सुविधाएं स्थायी हैं और उनका तत्काल उद्देश्य पूरा होने के बाद भी यह अस्पताल अपने इलाकों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते रहेंगे।


हाल ही में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन श्री. रतन एन टाटा ने अपने निवेदन में कहा था, “मानव जाति के सामने आयी हुई आज तक की सबसे कठिन चुनौतियों में से एक कोविड 19 विपदा के खिलाफ लड़ने के लिए जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्काल आपातकालीन संसाधनों को तैनात करने की आवश्यकता है।“ उनकी इस सोच के अनुसार टाटा ट्रस्ट्स ने यह कदम उठाया है।


महाराष्ट्र में यह अस्पताल सांगली (50 बेड्स) और बुलढाणा (106 बेड्स) में और उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर (168 बेड्स) और गोंडा (106 बेड्स) में हैं।  उत्तर प्रदेश में इन इलाज केंद्रों को एक सहयोगी संगठन के साथ मिलकर बनाया जा रहा है। मौजूदा बुनियादी सुविधाओं में सुधार करने का निर्णय जहां संभव हो वहां मौजूदा क्षमताओं और सेवाओं में तेजी लाने और उनका उपयोग करने के लिए गया था। इन सुविधाओं को 15 जून 2020 तक सौंपने के लिए ट्रस्ट्स द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।


हर एक अस्पताल में महत्वपूर्ण देखभाल क्षमताएं, छोटा ऑपरेशन थिएटर, बुनियादी पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी, डायलिसिस, रक्त भंडारण यह सुविधाएं और टेलीमेडिसिन यूनिट्स होंगे।


इन अस्पतालों के आधुनिकीकरण में टाटा ट्रस्ट्स द्वारा कैंसर इलाज सुविधाओं को बनाने के उनके अनुभवों का उपयोग किया जा रहा है, और सेवा आपूर्तिकर्ताओं को भी जोड़ा गया है।  निर्माण का काम टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है और डिज़ाइन एडिफिस कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है।  सभी उपकरण अग्रणी उत्पादकों से लिए जा रहे हैं।


भारत की कोविड-19 लड़ाई में मदद के लिए टाटा ट्रस्ट्स द्वारा की जा रही यह तीसरी पहल है।


ट्रस्ट्स द्वारा राज्य सरकारों और अलग-अलग अस्पतालों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण मदद स्वरुप देने की पहल इसके पहले ही शुरू कर दी गयी है।  इनमें कवरऑल्स, एन95/केएन95 मास्क्स, सर्जिकल मास्क्स, दस्ताने और गॉगल्स शामिल हैं। आज तक देश भर में 26 राज्यों और केंद्रशासित क्षेत्रों में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण पहुंचाए गए हैं।


ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य प्रथाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों द्वारा अपनाया जाए इसलिए टाटा ट्रस्ट्स ने पूरे भारत में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। 31 मार्च से शुरू किया गया यह अभियान अब तक 21 राज्यों में करीबन 21 मिलियन लोगों तक पहुंचा होगा।  किसी भी इच्छुक संगठन द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता संदेशों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए इसलिए टाटा ट्रस्ट्स ने करीबन 300 वीडियो और ऑडियो संदेशों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया है। इनमें देश भर की कई भाषाओं और डोंगरी, कुमाऊनी, लदाखी, गढ़वाली, संथाली, मुंदरी, कच्छी (गुजरात) और कोबोरोक (त्रिपुरा) जैसी बोलीभाषाओं में संदेश बनाए गए हैं।  इन सभी संदेशों की प्लेलिस्ट here यहां देखी जा सकती है।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम