Skip to main content

डिजिटल स्पेस में कोई हिंसा करे ,तो उसकी रिपोर्ट ज़रूर करें  |


डिजिटल स्पेस में कोई हिंसा करे ,तो उसकी रिपोर्ट ज़रूर करें  |



  • ब्रेकथ्रू के कैफ़े टॉक में हुई  चर्चा |


लखनऊ,  29  फ़रवरी  2020,लखनऊ, अक्सर ऐसा देखा गया है कि ऑनलाइन डिजिटल स्पेस में महिलाओं को परेशान करना और उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करना एक ट्रेंड बनता जा रहा है |  | ऐसी ही कुछ बातें महिलाओं के खिलाफ़ हो रही हिंसा और उनसे जुड़े अन्य मुद्दों जैसे बाल विवाह,लैंगिक भेदभाव इत्यादि जैसे मुद्दों पर पिछले 20 वर्षों से काम करने वाली स्वयंसेवी संस्था ब्रेकथ्रू द्वारा गोमतीनगर के एक होटल में आयोजित कैफ़े टॉक चर्चा कार्यक्रम में कही गईं | इस कार्यक्रम में पत्रकार दिति बाजपेई और फैक्ट चेक़र काज़ी फ़राज़ अहमद ने अपने विचार रखे।कार्यक्रम का संचालन व समन्वय ब्रेकथ्रू के नदीम ने किया। 


रामनाथ गोयनका अवार्ड से सम्मानित पत्रकार दिति बाजपेई ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ़ हो रही हिंसां को कई बार हम रिपोर्ट नहीं करते हैं और यह कहीं ना कहीं हिंसा करने वाले लोगों को बढ़ावा देता है | इन्टरनेट के दौर में अब लोगों की पहुँच थोड़ी आसान हुई है | पहले जहाँ लोग रिपोर्ट करने से डरते थे लेकिन अब स्थिति थोड़ी सुधरी है | कई बार लोग रिपोर्ट की शुरुआत करते हैं लेकिन आखिर उस रिपोर्टिंग को आख़िरी पायदान तक नहीं पहुंचाते हैं |आज रिपोर्टिंग की वजह से शहर और गाँव दोनों ही जगह लोग इन मुद्दों पर अब खुल के बोलने लगे हैं | जिस के परिणामस्वरूप अब सेफ स्पेस या सुरक्षित वातावरण की भी माँग होने लगी है  | पहले लोग दो जीबी डाटा महीने भर में खर्च करते थे लेकिन अब सस्ते डाटा की वजह से आज लोग दो जीबी डाटा रोज़ खर्च कर रहे हैं | 


गूगल सर्टिफाइड फैक्ट चेक़र काज़ी फ़राज़ अहमद ने कहा कि डिजिटल दुनिया में हिंसा करना बहुत  आसान है क्योंकि इन्टरनेट की दुनिया में अमूमन किसी को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल होता है और इसी वजह से अक्सर देखा गया है कि लोग ऑनलाइन माध्यमों में में हिंसा को लोग नज़रंदाज़ करते रहे हैं क्योंकि पहले ऐसे तत्वों की पहचान करना आसान नहीं था लेकिन आज के दौर में टेक्नोलॉजी का दायरा काफ़ी तेज़ी से बढ़ रहा है | आज ऑनलाइन रिपोर्ट करने से किसी का भी अकाउंट सस्पेंड हो सकता है और आईटी एक्ट २००० के अंतर्गत सज़ा भी हो सकती है | काज़ी ने कहा कि यदि आप से डिजिटल स्पेस में कोई हिंसा करे तो उसकी रिपोर्ट ज़रूर करें क्योंकि ऑनलाइन ट्रोलिंग आज एक बिज़नेस की तरह काम कर रहा है | अत: समाज में बदलाव लाने के लिए और सेफ स्पेस को प्रोमोट करने के लिए इन ट्रॉल्स के खिलाफ़ कार्यवाही करना ज़रूरी है |


चर्चा के दौरान ब्रेकथ्रू के नदीम ने कहा की आज के डिजिटल युग में हिंसा को ले कर लोग  प ले जहाँ लोग थोड़े बहुत  संवेदनशील थे,वहीँ अब  इसमें बदलाव आया है | आज लोग थोड़े संवेदनशील हुए हैं और कहीं ना कहीं अब महिलाओं के प्रति होने वाली किसी भी तरह की हिंसा का विरोध करने  लगे हैं | यह नियमित प्रयासों का परिणाम है कि लोगों में ऑनलाइन सेफ स्पेस के प्रति जागरूकता बढ़ी है और ऑनलाइन माध्यमों में सुरक्षित वातावरण को ले कर काफ़ी योजनाएं भी बनाई जा रही हैं |


इस कार्यक्रम में ब्रेकथ्रू से मनीष,अभिषेक,सलाहुद्दीन सहित काफ़ी संख्या में लोग शामिल रहे |


ब्रेकथ्रू के बारे में –


ब्रेकथ्रू एक स्वयंसेवी संस्था है जो महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने के लिए काम करती है। कला, मीडिया, लोकप्रिय संस्कृति और सामुदायिक भागेदारी से हम लोगों को एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिसमें हर कोई सम्मान, समानता और न्याय के साथ रह सके। हम अपने मल्टीमीडिया अभियानों के माध्यम से महिला अधिकारों से जुडें मुद्दों को मुख्य धारा में ला कर इसे देश भर के समुदाय और व्यक्तियों के लिए प्रासंगिक  भी  बना रहे हैं। इसके साथ ही हम युवाओं, सरकारी अधिकारियों और सामुदायिक समूहों को प्रशिक्षण भी देते हैं, जिससे एक नई ब्रेकथ्रू जेनरेशन सामने आए जो अपने आस-पास की दुनिया में बदलाव ला सके।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम