Skip to main content

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलायी


उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलायी


लखनऊ. आज यहां गोमती नगर स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलायी एवं पहली बार मतदाता बने 5 युवा मतदाता को मतदाता पहचान पत्र उनके हाथों में सौंपा। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 में चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुयें कहा कि मतदान करना हमारा नैतिक कत्र्तव्य है। इसका प्रयोग सोच समझकर करना चाहिए क्योंकि गलत मतदान करने से राज्य व क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा अब हो रहे चुनाव में काफी बदलाव आया है। पहले जहां 33 से 40 प्रतिशत मतदान होता था वहीं अब 80 प्रतिशत तक होने लगा है। यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि मतदान में महिलाओं का भी प्रतिशत बढता जा रहा है। पहले की अपेक्षा अब महिलाएं बढ-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रही हैं। महिलाएं न केवल मतदान कर रही हैं, बल्कि वे चुनाव-प्रचार में भी सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं जो इस बात का संकेत है कि उनमें मतदान एवं इसके महत्व के बारे में जागरूकता आयी है। राज्यपाल ने कहा कि मतदाता जागरूकता सम्बन्धी निरन्तर चलते रहने वाले कार्यक्रमों के परिणाम स्वरूप आम मतदाताओं में जागरूकता बढ़ी है। हमें शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रयास करना होगा।


इस अवसर पर मुख्य सचिव आर.के.तिवारी. राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए.के.शुक्ला एवं मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम एवं वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य एवं बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों के बच्चे मौजूद रहें।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम