Skip to main content

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार के लिए चयनित विभूतियों को हार्दिक बधाई दी


मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार के लिए चयनित विभूतियों को हार्दिक बधाई दी


लखनऊ: 25 जनवरी, 2020।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद्म पुरस्कार के लिए चयनित विभूतियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित विभूतियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिनका लाभ समाज व देश को मिला है। उन्होंने स्व0 श्री जाॅर्ज फर्नाण्डीज़, स्व0 श्री अरुण जेटली, स्व0 श्रीमती सुषमा स्वराज को पद्म विभूषण तथा स्व0 श्री मनोहर पर्रिकर को पद्म भूषण पुरस्कार दिए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए इन सभी के सामाजिक सरोकारों का स्मरण किया है।
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित विभूतियों विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा है कि पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने वाले इन महानुभावों से सभी को खासतौर पर युवा वर्ग को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन विभूतियों ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है और नाम रौशन किया है।
ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश के श्री छन्नू लाल मिश्र (कला) के लिए पद्म विभूषण पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा, डाॅ0 पद्मावती बंदोपाध्याय एवं डाॅ0 नरेन्द्र नाथ खन्ना (चिकित्सा), श्री संजीव बिखचन्दानी (व्यापार व उद्योग), श्री योगेश प्रवीण (साहित्य व शिक्षा), श्री जीतू राय (खेल), श्री मोहम्मद शरीफ (सामाजिक कार्य), श्री दया प्रकाश सिन्हा (कला), श्री हरीश चन्द्र वर्मा (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग) आदि को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम