Skip to main content

मुख्यमंत्री ने जनपद चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित किया



मुख्यमंत्री ने जनपद चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित किया


लखनऊ: 30 दिसम्बर, 2019, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय गुरुकुल की प्राचीन परम्परा को आगे बढ़ाते हुए देश और दुनिया के दिव्यांगजन को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। इसके साथ ही यह विश्वविद्यालय दिव्यांगजन की प्रतिभा का विकास कर उनको रोजगार के अवसर प्रदान कराने में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालयों में तैत्तिरीय उपनिषद् की शिक्षाओं को आत्मसात किये जाने पर बल दिया।


मुख्यमंत्री जी आज जनपद चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कुलाधिपति पदक व उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि वे देश, समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए निरन्तर कार्य करते रहें। प्राचीन काल से ही दिव्यांगजन अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहे हैं। सूरदास जी की रचनाओं को कौन नहीं जानता है। इसी प्रकार आधुनिक समय में महान वैज्ञानिक स्टीफन हाॅकिंग ने ब्रह्माण्ड के रहस्यों को उजागर कर अपनी अप्रतिम प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं बहुत ही सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें इस विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ है और जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जैसे पूज्य संत का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना आई0टी0 विभाग के अधीन की गई थी, किन्तु अब इस विश्वविद्यालय को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से जोड़कर अधिक से अधिक सहायता प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी, जिससे दिव्यांगजन की शिक्षा के लिए अच्छी से अच्छी व्यवस्था हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विकलांगजन को दिव्यांगजन का नाम देकर उन्हें नई पहचान दी है। उन्होंने दिव्यांगजन को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था की है। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से प्रदेश सरकार ने भी दिव्यांगजन को सरकारी सेवा में अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व प्रदान कराया है। दिव्यांग पेंशन में भी बढ़ोत्तरी की गयी है। प्रदेश सरकार द्वारा भविष्य में भी दिव्यांग पेंशन में बढ़ोत्तरी की जायेगी।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मौसम खराब होने के कारण गृहमंत्री, भारत सरकार श्री अमित शाह जी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाये, किन्तु उन्होंने अपनी ओर से शुभकामनाएं देने के लिए कहा है, इसलिए मैं गृहमंत्री जी की तरफ से भी आपको शुभकामनाएं देता हूँ। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूज्य संतों की साधना व्यर्थ नहीं जाती है। संतों की 500 वर्षों की साधना के बाद श्रीराम जन्मभूमि का फैसला आया है और अब अयोध्या में शीघ्र ही भव्य राम मंदिर बनेगा।


मुख्यमंत्री जी ने जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के 43वें स्थापना दिवस पर 'साहित्य भूषण' सम्मान प्रदान किया। उन्होंने ताम्रपत्र, अंगवस्त्र व 02 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारी कामना है कि स्वामी रामभद्राचार्य जी का हिन्दी साहित्य को अनन्तकाल तक योगदान प्राप्त होता रहे। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय निरन्तर आगे बढ़ता रहे और देश व दुनिया में अपना नाम रोशन करे।


जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने हमें यह आश्वासन दिया है कि अगले वर्ष तक यह विश्वविद्यालय केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनेगा। उन्होंने कहा कि हम अगले वर्ष इस विश्वविद्यालय में पांच वर्षीय एल0एल0बी0 पाठ्यक्रम प्रारम्भ करेंगे तथा इस विश्वविद्यालय में दिव्यांगजन के लिए मेडिकल काॅलेज भी स्थापित किया जायेगा। श्री रामभद्राचार्य जी ने कहा कि मैंने रामकथा के प्रवचन से प्राप्त 500 करोड़ रुपये विश्वविद्यालय को प्रदान किये हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के जिन छात्र-छात्राओं को उपाधि प्राप्त हुई है, वे समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए कार्य करें। श्री रामभद्राचार्य ने कहा कि मैं देश के 12 करोड़ दिव्यांगजन को रोजगार दिलाने के लिए आगे भी कार्य करता रहूंगा।


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 योगेश चन्द्र दुबे ने कुलाधिपति से स्वीकृति प्राप्त कर वर्ष 2017-18 तथा 2018-19 में सफल 923 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान कीं। उन्होंने सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कुलाधिपति पदक प्रदान करने की स्वीकृति दी। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में 07 संकाय तथा 16 विभाग कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय में शोध व सेवायोजन की व्यवस्था है। प्रो0 दुबे ने कहा कि भविष्य में विश्वविद्यालय में विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था करायी जायेगी।


मुख्यमंत्री जी ने दीक्षान्त समारोह में विश्वविद्यालय द्वारा श्री कनुभाई टेलर को डी0लिट् तथा प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ0 शिवकुमार चैधरी को डी0एस0सी0 की मानद उपाधि प्रदान की।


इस अवसर पर महामण्डेलश्वर गुरु उदासीन गुरु शरणानन्द महाराज ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को मानसिक रूप से सबल बना दिया जाये, तो शारीरिक दिव्यांगता महत्व नहीं रखती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य, पशु, पक्षी तथा वनस्पति में अपनी विशेष योग्यता होती है, केवल उसे निखारने की आवश्यकता है। श्री गुरु शरणानन्द जी ने कहा कि व्यक्ति सर्वत्र विजय की आशा करता है किन्तु शिष्य और संतान से नहीं। हम आशा करते हैं कि रामभद्राचार्य जी के शिष्य व उत्तराधिकारी रामचन्द्र दास इस विश्वविद्यालय को और आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।


आचार्य रामचन्द्र दास ने कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्यमंत्री जी तथा अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग से यह विश्वविद्यालय न केवल भारत अपितु विश्व में अपना नाम रोशन कर सकेगा।


मुख्यमंत्री जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। उन्होंने दीक्षांत समारोह के पूर्व, केन्द्रीय ग्रन्थालय, जानकी उद्यान, आर0ओ0 प्लाण्ट, अष्टावक्र सभागार, कुलाधिपति मार्ग, आचार्य एवं अधिकारी आवासों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री जी ने पीलो जल फाउण्डेशन द्वारा निर्मित पीलो जल मंदिर का उद्घाटन भी किया।


दीक्षांत समारोह के अवसर पर राज्य सरकार के मंत्रिगण डाॅ0 महेन्द्र सिंह, श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह), श्री नन्दगोपाल गुप्ता 'नन्दी', श्री अनिल राजभर, श्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, विधान परिषद सदस्य श्री स्वतंत्रदेव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।






 




Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम