Skip to main content

कोलोसियम 2019 की ट्रॉफी एल.पी.सी विनम्र खण्ड के नाम


कोलोसियम 2019 की ट्रॉफी एल.पी.सी विनम्र खण्ड के नाम


लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एण्ड कॉलेजेज  द्वारा के डी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित   कोलोसियम 2019 एथलेटिक मीट प्रतियोगिता में लखनऊ पब्लिक कॉलेज गोमती नगर शाखा ने सर्वाधिक 260 अंक प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा। एल पी सी वृन्दावन   ने 115 अंक प्राप्त कर  रनरअप ट्रॉफी तथा सेठ एम आर जयपुरिया  ने 111 अंक प्राप्त कर सेकंड रनरअप ट्रॉफी प्राप्त की।



अंडर-14 गल्र्स व्यक्तिगत श्रेणी एल पी सी गोमती नगर शाखा की  गौरी ने सर्वाधिक 19 अंक प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी प्राप्त की। अंडर-14 बॉयज व्यक्तिगत श्रेणी में एल पी सी वृन्दावन के आर्यन राना ने 16 अंक प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी प्राप्त की।
अंडर-19 गल्र्स व्यक्तिगत श्रेणी में एल पी सी सहारा स्टेट की फरवा रिजवी ने 21 अंक प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी प्राप्त की। अंडर-19  बॉयज व्यक्तिगत श्रेणी में सी एम एस गोमती नगर के मेधानजय ने 19 अंक प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी प्राप्त की।
इसके  अतिरिक्त 100 मी० रेस -अंडर-14 (ब्वॉयज) में डी पी एस शहीद पथ के प्रभात सिंह कार्की प्रथम, कॉल्विन तालुकेदार कॉलेज के  अर्पित रावत  द्वितीय तथा एल पी एस वृन्दावन योजना  के आर्यन राना  तृतीय स्थान व 100 मी० रेस अंडर-14 (गल्र्स) में एल पी सी गोमती नगर की गौरी प्रथम, सेठ एम आर जयपुरिया गोमती नगर की जिया सिंह द्वितीय तथा सेठ एम आर जयपुरिया गोयल कैंपस की शाम्भवी जयसवाल तृतीय स्थान व 100 मी० रेस -अंडर-19 (ब्वॉयज) में सी एम एस राजाजीपुरम के सैय्यद अली अब्बास प्रथम, एल पी सी गोमती नगर के शादाब द्वितीय तथा डी पी एस इन्द्रा नगर के शोएब जैदी तृतीय स्थान व 100 मी० रेस अंडर-19 (गल्र्स) में एल पी एस वृन्दावन योजना की अनुष्का  प्रथम, सेठ एम आर जयपुरिया गोमती नगर की अरुणिमा मिश्रा द्वितीय तथा एल पी सी गोमती  नगर की शिप्रा तृतीय स्थान,        1500 मी० रेस अंडर-19 (ब्वॉयज) में एल पी सी ए-ब्लॉक राजाजीपुरम के हर्ष श्रीवास्तव प्रथम, एल पी एस सीतापुर के सुमित पाण्डेय द्वितीय तथा एल पी सी बी-ब्लॉक के अंकित गौतम तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस  थ्रो अंडर-19 (गल्र्स)        में एल पी एस आनंद नगर की अदिति चंद्रा प्रथम, एल पी एस सीतापुर की वृद्धि अग्रवाल द्वितीय तथा एल पी सी बी-ब्लॉक की राजाजीपुरम सिमरन तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस  थ्रो अंडर-19 (ब्वॉयज) में एल पी सी बी-ब्लॉक राजाजीपुरम के मोहम्मद अयूब प्रथम, एल पी सी गोमती नगर के अरिन  द्वितीय तथा एल पी एस सीतापुर के प्रियांशु पटेल तृतीय स्थान प्राप्त किये।


विजेता खिलाडियों को मुख्य अतिथि पवन गंगवार सीनियर पी सी एस, विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन, विशिष्ट अतिथि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के फुटबाल कोच गुरजीत सिंह तिवाना तथा एथलेटिक कोच कमलेश तिवाना के द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गयी।


इस अवसर पर एम.एल.सी कान्ति सिंह, डायरेक्टर आशा सिंह, डायरेक्टर नेहा सिंह. डायरेक्टर हर्षित सिंह, लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्रा, क्रिकेट कोच व लेखक राहुल गुप्ता सभी शाखाओं की प्रधानाचार्याएं एवम निरीक्षक मण्डल तथा सैकड़ों अभिभावक व हजारों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम