Skip to main content

बसपा, कांग्रेस और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं तथा पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की  


बसपा, कांग्रेस और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं तथा पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की  


सावी न्यूज़ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए आज बसपा, कांग्रेस और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं तथा पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने श्री यादव को अगले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने आशा जताई कि इनके आने से पार्टी मजबूत होगी और 2022 में भाजपा सत्ता में नहीं आने पाएगी।
      आज समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख हैं सर्वश्री रमाकांत यादव, पूर्व सांसद आजमगढ़, अशोक गौतम पूर्व जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी मऊ, अतहर खां पूर्व सदस्य विधान परिषद अम्बेडकरनगर, रूक्मिणी देवी निषाद पूर्व सांसद फूलन देवी की बहन तथा कानपुर, उन्नाव, हापुड़ मिर्जापुर, कुशीनगर के बसपा, कांग्रेस और भाजपा के कई वरिष्ठ नेतागण।
      पूर्व सांसद श्री रमाकांत यादव के साथ आज सर्वश्री शेर बहादुर यादव एडवोकेट हाईकोर्ट, (अमेठी) मोतीउल्लाह खान आजमी, सत्यनारायण यादव दाढ़ी प्रधान अमेठी, राम अचल यादव, वसीम रिजवी, पारसनाथ यादव, पंधारी यादव, चंद्रभान यादव तथा जिला पंचायत सदस्य सूर्यनाथ यादव सहित उनके हजारों समर्थक भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए है।
      बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मऊ श्री अशोक गौतम के साथ पूर्व जोन कोआर्डिनेटर हरिनाथ प्रसाद, रामप्रीत राजभर, मनोज प्रजापति, संजय प्रजापति, सत्येन्द्र यादव बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। इं0 विजय कुमार नट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी बारह बंजारा नट समाज कछवा मिर्जापुर के तमाम साथी भी समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए हैं।



      अम्बेडकर नगर से बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में सर्वश्री अतहर खां पूर्व एम.एल.सी., जगदीश राजभर, रामदौर, जितेन्द्र निषाद, राजमनि भारती, गुलाब प्रजापति, गोविन्द कुमार कनौजिया (सभी सदस्य जिला पंचायत) शामिल हुए है। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की महासचिव श्रीमती रूक्मिणी देवी ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वे पूर्व सांसद श्रीमती फूलन देवी की बहन हैं।
      कुशीनगर से समाजवादी पार्टी में आज कांग्रेस के श्री शुकुल्लाह अंसारी, बसपा के सर्वश्री नितेश वर्मा, जियाउल हक़, नब्बू खां, रणवीर सिंह प्रधान के अलावा भाजपा के सर्वश्री अमरचंद जायसवाल सभासद, आदिल जायसवाल, अनूप सोनी भी शामिल हो गए है। हापुड़ से सर्वश्री सतपाल यादव, लक्ष्य यादव तथा तसलीम खान भी समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए है।
      उन्नाव जनपद बांगरमऊ के जिला पंचायत सदस्य रमेश रावत, प्रधान पप्पू त्रिवेदी, संजय दिवाकर, इनामुल हक़, दीपू, अवनीश बाजपेयी, रामकुमार पाल, चंद्रशेखर, नरेश कुरील, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिल्हौर कानपुर, श्री बबलू अग्निहोत्री तथा बसपा कार्यकर्ता मोनू गुप्ता भी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
       समाजवादी पार्टी के डाॅ0 लोहिया सभागार में श्री अखिलेश यादव ने विपक्षी दलों से आए नेताओं को सदस्यता दिलाने के पश्चात् बैठक में पूर्व सांसद स्व0 भालचंद्र यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। बाद में दो मिनट मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
       आज के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के अवसर पर सर्वश्री अहमद हसन, अबू आसिम आजमी, बलराम यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, आलम बदी, दयाराम पाल, संग्राम सिंह यादव, राकेश कुमार 'गुड्डू' नफीस अहमद, नंदकिशोर यादव, हवलदार यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते ...

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।