Skip to main content

विगत ढाई वर्ष में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है



विगत ढाई वर्ष में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है,
भ्रष्टाचार पर भी ऐसा ही नियंत्रण होना चाहिए : मुख्यमंत्री


सावी न्यूज़ लखनऊ ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि राज्य सरकार की क्राइम और करप्शन पर जीरो टाॅलरेन्स की मंशा स्पष्ट है। विगत ढाई वर्ष में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। ऐसा ही नियंत्रण भ्रष्टाचार पर भी होना चाहिए। इसके लिए पूरी सख्ती से कार्यवाही की आवश्यकता है। यही पुलिस प्रशासन के सम्बन्ध में पर्सेप्शन का आधार भी बनेगा। उन्होंने कहा कि आम जनता से थाने में जिस प्रकार का व्यवहार होगा उसी से पुलिस के प्रति सामान्यजन में छवि बनेगी। इसके दृष्टिगत थानों में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पुलिस में पब्लिक के प्रति संवेदनशीलता का भाव आवश्यक है। वर्तमान में प्रोफेशनल पुलिसिंग की दिशा में बढ़ने की आवश्यकता है।


मुख्यमंत्री जी आज यहां लोक भवन में सभी जोन के अपर पुलिस महानिदेशकों की बैठक में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार दोनों मोर्चाें पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जोन स्तर पर ए0डी0जी0 स्तर के सीनियर अधिकारी की नियुक्ति की गयी है। पुलिस के प्रति पर्सेप्शन को बदलने के लिए व्यक्तिगत और सामुदायिक रूप से पुलिस में भ्रष्टाचार को हर-हाल में रोकना होगा। इसके लिए अभियान चलाकर जोन स्तर से कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है। इसलिए ए0डी0जी0 जोन जनपद स्तर पर टीम की कार्यप्रणाली, संवेदनशीलता, प्रभावशीलता के सम्बन्ध में समय-समय पर शासन को अवगत करायंे।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को थानाध्यक्षों की नियुक्ति की स्वतंत्रता इसलिए दी गयी है कि वह मानक, मेरिट और अन्य आवश्यक तथ्यों को ध्यान में रखकर उनकी नियुक्ति करें। थाना ही पुलिस प्रशासन के प्रति पर्सेप्शन का आधार है। थाने में अच्छी तैनाती से पुलिस के प्रति अच्छा पर्सेप्शन भी बनेगा। उन्होंने कहा कि अपराधी प्रवृत्ति और भ्रष्ट व्यक्ति किसी भी स्थिति में थाने का थानाध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। ए0डी0जी0 जोन को इसकी समीक्षा करनी चाहिए।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अपर पुलिस महानिदेशक जोन अपने अधीन जनपदों में रात्रि विश्राम करें। इस दौरान उन्हें थाना, पुलिस लाइन, पुलिस चैकी, यू0पी0-100 आदि की प्रभावी समीक्षा करनी चाहिए। यह कार्यक्रम आकस्मिक होना चाहिए। पुलिसिंग औपचारिकता से नहीं हो सकती। इसके लिए रुचि लेकर कार्य करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो स्वतः स्फूर्त ढंग से कार्य करने की प्रवृत्ति नहीं रखते, उन्हें सक्रिय करने के लिए इस तरह भय पैदा करना आवश्यक है। फील्ड में भ्रमण के दौरान अच्छा कार्य करने वाले को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। साथ ही, संदेहास्पद को चेतावनी तथा गलत कार्य करने वाले के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करने में संकोच नहीं होना चाहिए।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस सकुशल, शांतिपूर्ण तथा निर्विघ्न रूप से बड़े आयोजन सम्पन्न कराने में सक्षम है। प्रयागराज कुम्भ-2019, 15वां प्रवासी भारतीय दिवस, लोक सभा का आम चुनाव, कांवड़ यात्रा एवं अनेक पर्व और त्योहार का शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होना इसका प्रमाण है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार किसी को भी कानून से खिलवाड़ की छूट नहीं देने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस प्रशासन को भी इसे ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए। छोटी-छोटी समस्याओं का रुचि लेकर समयबद्ध समाधान कराया जाना चाहिए। जहां पर विधिवत पर्यवेक्षण होता है, वहां पर अपराध शून्य हो जाता है, अन्यथा घटनाएं घटती हैं। इसे ध्यान में रखकर कार्य किया जाना चाहिए। बाइकर्स गिरोह, गौ-तस्करी की घटनाओं, बच्चा चोरी की घटनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रभावी प्रयास कर इन घटनाओं को रोका जा सकता है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पुलिस पर प्रदेश की जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, इसलिए जनपद-रेंज-जोन के अधिकारियों तथा पुलिस-एस0टी0एफ0 आदि विभिन्न एजेंसियों को पारस्परिक तालमेल के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी पर्व और त्योहार यथा शारदीय नवरात्र, विजयदशमी के जुलूस, रामलीलाओं जैसे देर रात तक होने वाले आयोजन, दीपावली आदि को ध्यान में रखकर पूरी सतर्कता से तैयारी की जानी चाहिए। इसके लिए थाना स्तर पर बैठकें आवश्यक हैं। धार्मिक नेताओं, जनप्रतिनिधियों तथा पुलिस की विभिन्न इकाइयों के बेहतर समन्वय से यह कार्यक्रम भलीभांति सम्पन्न कराए जाएं।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किसी घटना का गलत पर्दाफाश होने पर अपराध बढ़ता है। वास्तविक अपराधी को ही सजा मिलनी चाहिए। चार्जशीट समय सीमा में दाखिल की जाए, इसकी समीक्षा भी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अपराध की प्रवृत्ति बदल गई है। इसलिए सभी 18 रेंज में साइबर थाना और फाॅरेन्सिक लैब की स्थापना आवश्यक है। इन संस्थाओं को एक परिसर में स्थापित किया जाना उपयुक्त रहेगा। इनकी स्थापना के लिए भारत सरकार के पुलिस आधुनिकीकरण के बजट से सहयोग लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी 17 नगर निगमों को स्मार्ट व सेफ्टी सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां स्थापित होने वाले सी0सी0टी0एन0एस0 का लाभ भी उठाया जाना चाहिए।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पाॅस्को एक्ट में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए जनपद स्तरीय माॅनीटरिंग कमेटी में प्रतिमाह 10-10 मामले उपलब्ध कराने के अच्छे परिणाम आए हैं। कई मामलों में कम समय में अपराधियों को सजा हुई है। इस तथ्य का प्रचार और प्रसार कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डी0एम0 और एस0एस0पी0 द्वारा डिस्ट्रिक्ट माॅनीटरिंग कमेटी में तीन तलाक से सम्बन्धित मामलों को लाकर उन्हें फास्ट ट्रैक कराया जाना चाहिए। इससे जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा। जनविश्वास से अपराध नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जेलों की व्यवस्था में सुधार हुआ है, किन्तु अभी काफी सुधार की गुंजाइश है। इसलिए जेलों की रैण्डम चेकिंग की जानी चाहिए। इंटेलीजेंस व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रेलवे में होने वाली घटनाएं भी शासन की छवि को प्रभावित करती हैं। इसके दृष्टिगत यह सुनिश्चित किया जाए कि रेलवे में पुलिस द्वारा यात्रियों से दुव्र्यवहार न हो। गुण्डा तत्वों पर नियंत्रण लगाया जाए तथा लूट-डकैती आदि घटनाओं को रोकने के लिए समुचित कदम उठाए जाएं।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार ने गृह विभाग के बजट में 06 हजार 500 करोड़ रुपए की वृद्धि की है। इसे पुलिस लाइन रहित जनपदों में पुलिस लाइन के निर्माण तथा पुलिस कर्मियों के लिए आवासीय सुविधा, थाने, पुलिस चैकियों आदि में आधारभूत सुविधाओं पर व्यय किया जाना है। उन्होंने कहा कि इसमें से अभी तक काफी कम धनराशि व्यय हुई है। जनपद स्तर से प्रस्ताव प्राप्त कर निर्धारित आवश्यक सुविधाओं के निर्माण पर इसे समयबद्ध ढंग से व्यय किया जाए।
इससे पूर्व, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने अपराध नियंत्रण के लिए अभियोजन को सुदृढ़ करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि जहां पर पुलिस की कार्रवाई सख्ती से की गई है, वहां पर सुधार दिखायी दिया है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से थाने, पुलिस चैकी और अग्निशमन की व्यवस्था में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की कार्रवाई संचालित है। उन्होंने फाॅरेन्सिक लैब के निर्माण की कार्रवाई के सम्बन्ध में भी जानकारी दी।


इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री ओ0पी0 सिंह द्वारा पुलिस की प्राथमिकताओं, उपलब्धियों, सरोकारों, आगामी चुनौतियों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।


मुख्यमंत्री जी ने सभी जोन के अपर पुलिस महानिदेशकों द्वारा उनके जोन में पुलिस की कार्ययोजना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।






 




Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम