Skip to main content

‘राष्ट्रीय पशु रोग निवारण कार्यक्रम


प्रधानमंत्री ने जनपद मथुरा में 'राष्ट्रीय पशु रोग निवारण कार्यक्रम', 'देशव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम' तथा 'स्वच्छता ही सेवा' का किया शुभारम्भ


सावी न्यूज़ लखनऊ । भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज जनपद मथुरा के पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सालय में आयोजित 'राष्ट्रीय पशु रोग निवारण कार्यक्रम', 'देशव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम' तथा 'स्वच्छता ही सेवा' का शुभारम्भ किया। उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य संवर्धन एवं उद्योग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का शुभारम्भ भी किया। उन्होंने कहा कि पशुपालकों की सहायता तथा मार्गदर्शन, पर्यावरण संरक्षण पर मंथन हेतु ऐसे कार्यक्रम के आयोजन हेतु ब्रजभूमि से बेहतर कोई स्थान नहीं हो सकता। यह पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र भी है। उन्होंने कहा कि देश के सभी पशु विज्ञान केन्द्रों पर दूर-दूर के हजारों किसान इस नजारे का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से किसान एवं पशुपालक ब्रजभूमि और टेक्नोलाॅजी से सीधे जुड़ रहे हैं।


प्रधानमंत्री जी ने मथुरा के विकास और पर्यटन से जुड़ी अनेक योजनाओं के उद्घाटन पर मथुरावासियों को बधाई देते हुए कहा कि ब्रजभूमि ने हमेशा से ही पूरे देश एवं विश्व को पूरी मानवता को पे्ररित किया है। आपके पास सदैव श्रीकृष्ण जैसे प्रेरणास्रोत हैं, जिनकी कल्पना पर्यावरण के बिना अधूरी है। उन्होंने मथुरा नगरी को गौपालन का केन्द्र बताते हुए कहा कि गाय पालन के कारण ही श्री कृष्ण का नाम गोपाल पड़ा। उन्होंने कहा कि कालिन्दी, बैजन्ती माला, मयूर पंख, बांस की बांसुरी, कदम्ब की छांव, हरी-भरी घास पर चरती हुई धेनु, इनके बिना क्या श्री कृष्ण की उपस्थिति सम्भव हो सकती है? दूध, दही और मक्खन के बिना क्या बाल गोपाल की कल्पना की जा सकती है?


प्रधानमंत्री जी ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के स्वच्छता के प्रति अवधारणा को अपने जीवन में धारण करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने स्वच्छता अभियान प्रारम्भ करके देश को स्वच्छ बनाने के लिए निरन्तर कार्य किया। प्रधानमंत्री जी ने स्वयं झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी निभायी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी की स्वच्छता की अवधारणा से प्रेरणा लेकर, उस पर कार्य करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि पर्यावरण और पशुधन हमेशा से ही भारत के आर्थिक चिन्तन का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। इसी चिन्तन को आगे बढ़ाते हुए अनेक संकल्प लिए गए हैं। यही कारण है कि चाहे स्वच्छता हो, जल जीवन या आर्थिक विकास से सम्पन्नता, हम नए भारत के निर्माण हेतु निरन्तर आगे बढ़ रहे हंै।


प्रधानमंत्री जी ने कहा कि प्लास्टिक से होने वाली समस्याएं समय के साथ और गम्भीर होती जा रही हैं। प्लास्टिक पशुओं की मौत का कारण बन रहा है। उन्होंने नदियों, झीलों की साफ-सफाई के सम्बन्ध में कहा कि प्लास्टिक मछलियों की मौत का भी कारण बन रहा है। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक से भारत को मुक्त करने का आह््वान करते हुए सामाजिक संगठन, युवाओं, महिलाओं आदि से प्लास्टिक मुक्त अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने आम जनता से कहा कि प्लास्टिक को इधर-उधर न फैलायें, उसे एक स्थान पर एकत्रित करें, जिसे प्रशासन द्वारा साफ कराया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर कूड़े से प्लास्टिक बीनने वाली महिलाओं से उनके कार्य के सम्बन्ध में जानकारी ली।


प्रधानमंत्री जी ने सभी लोगों से बाजार जाने से पहले कपड़े या जूट का बैग ले जाने का अनुरोध किया। उन्होंने सरकारी कार्यालयों एवं अन्य कार्यक्रमों में पानी की प्लास्टिक बोतल के स्थान पर मिट्टी के बर्तन उपयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बच्चों के दिमागी बुखार की लड़ाई काफी लम्बे समय से लड़ते रहे हैं। उन्होंने स्वच्छता के कारण दिमागी बुखार से बच्चों की मौतों में आयी कमी के लिए मुख्यमंत्री जी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जल संरक्षण, जीवन संरक्षण पर बल दिया।


प्रधानमंत्री जी ने किसान एवं महिलाओं से पशु पालन के माध्यम से अपनी आय को बढ़ाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने गाय, भैंस के साथ-साथ बकरी, मछली एवं मधुमक्खी पालन पर जोर देते हुए किसानों की आय को बढ़ाने के लिए भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पशुओं के टीकाकरण के लिये केन्द्र सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने रवांडा देश का जिक्र करते हुए कहा कि वहां गायों की बछियों को एक-दूसरे को उपहार में दिया जाता है, जिससे दुग्ध उत्पादन का बडे़ स्तर पर किया जाता है।


प्रधानमंत्री जी ने अर्थव्यवस्था में पशुधन को महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा 100 दिन के अन्दर ही पशुओं का टीकाकरण कराने का महत्वपूर्ण फैसला लिया। उन्होंने पशुओं को मुंहपका, एफ0एम0डी0 बीमारी से मुक्त कराने के लिए टीकाकरण अभियाल चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुधन स्वस्थ रहेगा, तो किसान की आय भी बढ़ेगी। साथ ही, विश्व में दुग्ध उत्पादन में भारत की अलग छवि बनेगी।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि गोवर्धन, बरसाना, नन्दगांव के साथ-साथ अनेक क्षेत्रों में पर्यटन विकास के कार्य किया जा रहे हैं। मथुरा को पर्यटन से जोड़ने के लिए अनेक कार्य प्रारम्भ किये जा चुके हैं, जिससे उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश-विदेश के पर्यटक मथुरा आ सकें। उन्होंने कहा कि आज के दिन ही स्वामी विवेकानन्द जी द्वारा शिकागो में विश्व शान्ति पर अपने विचार व्यक्त किए गए थे।
आतंकवाद का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान समय में आतंकवाद भारत ही नहीं, बल्कि विश्व की समस्या बन गया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिये पड़ोसी देश अपनी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी अपने संगठन का नाम बदल कर अब नहीं बच सकेंगे।



कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि स्वच्छता अभियान से अनेक विषाणुओं से होने वाले रोगों का अन्त हुआ है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज में दिमागी बुखार से प्रतिवर्ष अनेक बच्चों की मृत्यु हो जाती थी, लेकिन स्वच्छता अभियान के संचालन से वर्ष 2016 में 2817 मरीजों को भर्ती किया गया, जिसमें 426 मौतें हुई तथा वर्ष 2017 में 1998 मरीजों को भर्ती किया, जिसमें 380 मौतें हुई, वर्ष 2018 में 579 मरीजों को भर्ती किया गया, जिसमें 125 मौतें हुई, वर्ष 2019 में 229 मरीजों को भर्ती किया गया, जिसमें 22 मौतें हुई। वास्तव में यह आंकडे़ चैकाने वाले हैं और स्वच्छता अभियान के सफलता से चलने का प्रमाण भी हैं। उन्होंने कहा कि 40 वर्षों से दिमागी बुखार से पीड़ित लोगों के लिए स्वच्छता अभियान कारगर सिद्ध हुआ। इससे वायरल बीमारियों के आंकडे़ बहुत कम हो गए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की गई हैं। इसके तहत किसान सम्मान योजना के तहत लाभान्वित करना, फसल बीमा योजना एवं पशुपालन ऋण पर सब्सिडी द्वारा किसानों की आय को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पशुओं को आरोग्य करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा पशु टीकाकरण योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के तहत 15345 करोड़ रुपए से 51 करोड़ पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा।


कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पुष्प एवं गमछा भेंट कर प्रधानमंत्री जी का स्वागत किया। कार्यक्रम को केन्द्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री श्री गिरिराज सिंह एवं केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भी सम्बोधित किया।


इससे पूर्व, प्रधानमंत्री जी ने पशु आरोग्य मेले में गौ पूजन किया तथा 15 दिन की बछिया का तिलक लगाया। उन्होंने अपशिष्ट प्रबन्धन के लिए लगाई गई मशीन को स्टार्ट कर उसके कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने गायों की शल्य चिकित्सा का निरीक्षण कर डाॅक्टरों से पशुओं की विभिन्न बीमारियों की जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री जी ने पशु विज्ञान केन्द्र पर पशुओं को रोग मुक्त करने, गायों के नस्ल बदलने के लिए कृत्रिम गर्भाधान, दुग्ध उत्पादन से जुडे़ स्टाॅल, पशुओं के पौष्टिक आहार, मेले में लगाये अन्य स्टाॅलों का निरीक्षण किया।


कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकान्त शर्मा, पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चैधरी, सांसद श्रीमती हेमा मालिनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते ...

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।