राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अखिल भारतीय मानवाधिकार न्याय एवं विधि सुरक्षा संरक्षण ट्रस्ट ने की प्रेस वार्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अखिल भारतीय मानवाधिकार न्याय एवं विधि सुरक्षा संरक्षण ट्रस्ट ने की प्रेस वार्ता
सावी न्यूज़ महमूदाबाद सीतापुर। पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में की गई प्रेस वार्ता। ए. पी. सिंह उर्फ विजय कुमार (राष्ट्रीय अध्यक्ष) एवं मुख्य ट्रस्टी राष्ट्रीय अखिल भारतीय मानवाधिकार न्याय एवं विधि सुरक्षा संरक्षण ट्रस्ट प्रधान कार्यालय नई बाजार उत्तरी कोतवाली रोड महमूदाबाद जनपद सीतापुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। ए पी सिंह उर्फ विजय कुमार एवं ऊषा भारत गैस एजेंसी गायत्री पुरम चीनीमिल रोड कस्बा महमूदाबाद सीतापुर के मालिक शिव बरन तथा उनके लड़के राजेश कुमार के बीच गैस कनेक्शन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते कई बार ऊषा भारत गैस एजेंसी के खिलाफ जाँच भी हो चुकी है। जाँच में ए. पी. सिंह उर्फ विजय कुमार के द्वारा लगाये गये आरोप सत्य पाये गये। इस कारण उपरोक्त एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही भी की गई थी। की गई कार्यवाही से विजय कुमार संतुष्ट ना होने के कारण अपनी आवाज को उठाने के लिए दिनांक 03/09/2019 को दोपहर लगभग 1:00 बजे एक प्रेस वार्ता की। जिसमें विजय कुमार ने मीडिया टीम को अपनी बात बड़ी बेबाकी से बताते हुए भ्रष्ट गैस एजेंसी मालिक के खिलाफ सीबीसीआई डी से जांच कराने की बात कही है। उपरोक्त जाँच टीम के द्वारा हो जायेगी तो गैस एजेंसी मालिक के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का खुलासा हो जायेगा। और गैस एजेंसी मालिक शिव बरन वा उनका लड़का राजेश कुमार के खिलाफ जाँच टीम को पुख्ता सुबूत मिल जायेंगे। जिससे उचित कार्यवाही करने में काफी सहूलियत मिलेगी। साथ इसके ए.पी.सिंह उर्फ विजय कुमार ने प्रेस वार्ता में उपजिलाधिकारी अमित भट्ट के ट्रांसफर को लेकर भी टिप्पणी की।
Comments
Post a Comment