Skip to main content

प्रशासनिक अधिकारी बाढ़ व कटान के पीड़ितों को 12 घंटे के अंदर मुआवजा दें: मुख्यमंत्री




प्रशासनिक अधिकारी बाढ़ व कटान के पीड़ितों को
12 घंटे के अंदर मुआवजा दें: मुख्यमंत्री


सावी न्यूज़ लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद बलिया के दूबेछपरा में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने पूरे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करने के उपरान्त पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ितों को पर्याप्त राहत सामग्री का वितरण किए जाने के साथ ताजा भोजन और स्वच्छ पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।


मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सहायता के लिए प्रशासन तथा जनप्रतिनिधि उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री तैयार रखी जाए। बाढ़ पीड़ितों को ताजा भोजन और स्वच्छ पेयजल के साथ दवाओं और आवागमन के लिए पर्याप्त नौकाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशुओं के लिए चारा और उनकी चिकित्सा संबंधी तैयारी भी पूरी तरह दुरुस्त रहनी चाहिए।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जल स्तर अभी भी बढ़ सकता है। ऐसे में कटान प्रभावित क्षेत्रों में कटान रोकने की भी तैयारी पूरी रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक श्री सुरेंद्र सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर शुरू कराया है, जो सराहनीय है। उन्होंने प्रशासन को भी इस प्रकार की पहल में हर संभव सहयोग देने के निर्देश दिया।


मुख्यमंत्री जी ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ व कटान में जिनका नुकसान हुआ है तो उनको 12 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए। इसमें तनिक भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहत कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं है। सभी जनपदों में पर्याप्त धनराशि पहले से ही दी जा चुकी है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हर साल हो रही कटान को रोकने के लिए स्थायी समाधान किया जाएगा। फिलहाल जल स्तर काफी ज्यादा है, लिहाजा अभी राहत कार्यों पर ज्यादा जोर दिया जाए। लेकिन जैसे ही जल स्तर कम होगा, नदी की धारा को डाइवर्ट करने सम्बन्धी प्रोजेक्ट पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ और कटान की समस्या के स्थायी समाधान के लिए पिछले दो वर्षों में 08 जगहों पर ऐसा सफल प्रयास किया जा चुका है।


इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण व जनपद के प्रभारी मंत्री श्री अनिल राजभर, राज्यसभा सांसद श्री नीरज शेखर व श्री सकलदीप राजभर, अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।







 




Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम