Skip to main content

भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है  -अखिलेश यादव


भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है  -अखिलेश यादव


सरकार को कानून व्यवस्था ठीक करने, मंहगाई कम करने, भुखमरी और बेरोजगारी रोकने का काम करना चाहिए पर वह हर चीज रामपुर में खोज रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था चैपट है। युवा बेकारी में भटक रहा है। -अखिलेश यादव


सावी न्यूज़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज लखनऊ से रामपुर जाते हुए रास्ते में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। हजारों की तादाद में पार्टी कार्यकर्ता उनके जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। हर ओर जन सैलाब दिखाई पड़ रहा था। रामपुर प्रस्थान से पूर्व उन्होंने मोहल्ला मिरधान, फरीदपुर जिला बरेली में पूर्व विधायक स्व0 सियाराम सागर को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्री यादव आज रामपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। कल वे मोहम्मद आजम खां से मिलने के अलावा कई प्रतिनिधिमण्डलों से भी मिलेंगे। वे जौहर विश्वविद्यालय भी जाएंगे।
       अखिलेश यादव ने मीडिया से वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। पता नहीं वह किस बात का बदला ले रही है। सरकार को कानून व्यवस्था ठीक करने, मंहगाई कम करने, भुखमरी और बेरोजगारी रोकने का काम करना चाहिए पर वह हर चीज रामपुर में खोज रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था चैपट है। युवा बेकारी में भटक रहा है।
      यादव ने कहा कि उन्हें हाईकोर्ट, सुप्रीमकोर्ट पर पूरा भरोसा है। पूरी पार्टी वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां के साथ है। उनको राजनीतिक मदद देंगे। मोहम्मद आजम खां को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे रामपुर जा रहे हैं जिसका कार्यक्रम पहले भेजा जा चुका है। प्रशासन ने पहले मोहर्रम और गणेश पूजा के कारण आपत्ति की थी तो मैंने वह कार्यक्रम रद्द कर दिया था। कानून व्यवस्था मैं क्यों भंग करूंगा?
      यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को बताना चाहिए कि सोनभद्र में जमीन की रजिस्ट्री किसके कहने पर हुई? दाखिल खारिज किसने कराया? कौन उसमें मदद कर रहा था? यह सब भाजपा नेता के इशारे पर हुआ। जमीन छीनने का काम भाजपा के समय हुआ है।
       अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में विद्युत संकट भाजपा की देन है। भारत सरकार ने कोटा नहीं बढ़ाया। बिजली का इंतजाम नहीं हुआ लेकिन जनता के सिर बिल थोप दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच रहकर काम करेंगे। जनता चाहती है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने। भाजपा ने तो धोखा ही दिया है। सन् 2022 में किसान, नौजवान मिलकर समाजवादी सरकार बनाएं।
      अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि नोटबंदी के दो सालो में जाली नोटों की संख्या का दस गुना बढ़ जाना बेहद चिंताजनक विषय है। नोटबंदी के समय जाली नोटों का जो तर्क दिया गया था वह भी अब जाली साबित हो गया है। अब भाजपा का सच सामने आने लगा है।
        यादव ने कहा भाजपा सरकार अपने कागजी कामों का कागजी प्रचार करके खुश हो रही है किन्तु जनता बेचारी परेशानी में है। रोजी-रोजगार का बंटाधार हो गया है। भाजपा सरकार ने विज्ञापन पर जितने करोड़ खर्च किए हैं उतने तो मिषन मंगल और चंद्रयान-2 पर मिलाकर भी खर्च नहीं हुए है।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते ...

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।